प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर दरभंगा पुलिस ने बधाई चौकसी ,सड़क मार्ग ,रेलवे स्टेशन ,हवाई अड्डा पर बढ़ाई गई सुरक्षा ,रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल के अलावे की गई सुरक्षा जांच।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

मधुबनी जिला के झंझारपुर में 24अप्रेल को प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर दरभंगा पुलिस भी सतर्क हें।बाहर जिले से आनेवाली सड़कों ,रेलवे स्टेशन ,हवाई अड्डा की निगरानी बढ़ा दी गई हें।

दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेडडी जला रेडडी पुलिसिया व्यवस्था को चाक -चौबंद करने के लिये प्रयासरत हें।इसी कड़ी में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से दरभंगा के रेलवे स्टेशन पर एटीएस टीम के द्वारा आरपीएफ और जीआरपी के साथ मिलकर मॉक ड्रिल के साथ साथ सुरक्षा जांच किया।इस दौरान सभी पुलिस पदाधिकारी /कर्मी चुस्त दुरुस्त दिखे।