कैमूर में वक्फ बिल के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला गया. मंत्री जमा खान का जमकर विरोध किया और उनके गाड़ी के झंड़े उखाड़ दिया गया.

कैमूर में मंत्री के गाड़ी से जेडीयू का झंडा उखाड़ते प्रदर्शनकारी

बिहार के कैमूर में मंगलवार को वक्फ बिल के विरोध में एक बड़ा आंदोलन देखने को मिला. कैमूर जिला के भभुआ शहर में वक्फ बोर्ड बिल के विरोध में एमआईएम एवं भीम आर्मी के संयुक्त बैनर तले सैकड़ों मुस्लिम समुदाय एवं दलित समाज के लोगों ने जुलूस निकाला गया. इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई.

कैमूर में जमा खान का विरोध:जुलूस के रास्ते अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान के काफिले पर विरोध कर रहे युवाओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शन के दौरान जमा खान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए गाड़ी से जदयू का झंडा उखाड़ दिया. जहां से मंत्री जमा खान का काफिला भाग खड़ा हुआ.

कैमूर में वक्फ बिल के खिलाफ निकाला गया आक्रोश मार्च
वक्फ बिल के खिलाफ जुलूस: वहीं भीम आर्मी के अध्यक्ष बाबू खान एवं सदस्य मुकेश कुमार जदयू के प्रदेश महासचिव आसिफ जमा खान ने बताया कि सैंकड़ों की संख्या में अल्पसंख्यक एवं दलित समाज सहित सभी दलों के द्वारा वक्फ बोर्ड काला कानून के खिलाफ यह आक्रोश मार्च निकाला गया है. इसको केंद्र सरकार वापस ले नहीं तो इसको लेकर आगे बहुत बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

“वक्फ बिल काला कानून है, इसे वापस लिया जाए. जिस तरह किसानों के खिलाफ काले कानून को वापस लिया गया उसी तरह वक्फ बिल को भी वापस लिया जाए अन्यथा हम लोग सड़क से सदन तक आंदोलन करेंगे.”-आसिफ जमा खान, महासचिव जेडीयू

मंत्री जमा खान के काफिले को रोकने का प्रयास करते लोग
वक्फ बोर्ड कानून वापस लेने की मांग: आक्रोश मार्च भभुआ शहर के पटेल चौक से निकल कर पूरे शहर से होते हुए भभुआ समाहरणालय पर धरना प्रदर्शन में तब्दील हो गया. इस दौरान प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया और वक्फ बोर्ड कानून को वापस लेने की मांग किया गया.

“सरकार मस्जिदों को मदरसों को तोड़वाकर अपने नाम कर रही है जो भारतीय संविधान के खिलाफ है. हम कभी बर्दास्त नहीं करेंगे. केंद्र सरकार वक्फ को वापस ले.”- बाबू खान, भीम आर्मी अध्यक्ष