किशनगंज मंडल कारा की महिला कक्षपाल बैरक में चोरी का प्रयास नाकाम हो गया। मंगलवार को दो युवकों को वाशरूम के उपकरण चोरी करने के प्रयास में गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।
घटना उस समय हुई जब दोनों आरोपी बैरक की दीवार फांदकर अंदर घुसे। महिला कक्षपाल की नजर पड़ते ही दोनों को पकड़ लिया गया। कक्षपाल ने तुरंत सदर थाना पुलिस को सूचना दी।
सुरक्षा के लिए उठाएं जाएं सख्त कदम
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। सदर थाने में दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा को और मजबूत करने का निर्णय लिया है। स्थानीय लोगों की मांग है कि कारा परिसर की सुरक्षा के लिए और सख्त कदम उठाए जाएं।
