दरभंगा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्वयं बिरौल में सप्ताह में एक दिन लगाएंगे कैंप कोर्ट, पटना उच्च न्यायालय ने दी इसकी हरी झंडी।

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
बिरौल व्यवहार न्यायालय को हाल ही में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश का बेंच मिला है, और अब प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश का कैंप कोर्ट सप्ताह में एक दिन चलने का रास्ता साफ हो गया है । इस खबर से क्षेत्र के लोगों में न्याय मिलने की उम्मीद और बढ़ गई है। पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता नटवर कुमार मिश्र के अनुसार, दरभंगा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्वयं बिरौल में सप्ताह में एक दिन कैंप कोर्ट लगाएंगे। इसकी तैयारी अंतिम चरण में है और इस संबंध में पटना उच्च न्यायालय की ओर से आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।
इस व्यवस्था के लागू होने से बिरौल और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को काफी सुविधा होगी। वर्तमान में, गंभीर मामलों की सुनवाई के लिए लोगों को दरभंगा जिला मुख्यालय जाना पड़ता है, जिसमें समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। कैंप कोर्ट के शुरू होने से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय से संबंधित सभी मामले का सुनवाई एवं फाइलिंग अब कैंप कोर्ट बिरौल में ही होगा। जिससे वादियों और प्रतिवादियों को बड़ी राहत मिलेगी।अधिवक्ता समुदाय भी इस पहल से काफी उत्साहित है। अधिवक्ता श्री मिश्र ने बताया कि यह बिरौल के न्यायिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कैंप कोर्ट से मुकदमों के त्वरित निपटारे में मदद मिलेगी और लोगों को सस्ता एवं सुलभ न्याय मिल सकेगा।
गौरतलब है कि बिरौल में पहले से ही अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश का बेंच कार्यरत है, जिसका उद्घाटन हाल ही में हुआ था। अब प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश का कैंप कोर्ट शुरू होने से यह न्यायालय और भी सशक्त होगा और क्षेत्र के लोगों के लिए न्याय का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें अब न्याय के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और उनके मामलों की सुनवाई उनके अपने क्षेत्र में ही हो सकेगी। इससे समय और पैसे की बचत होगी और उन्हें न्याय मिलने में आसानी होगी। कुल मिलाकर, बिरौल व्यवहार न्यायालय में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कैंप कोर्ट की शुरुआत एक स्वागत योग्य कदम है, जिससे क्षेत्र के लोगों को न्यायपालिका से और करीब आने का अवसर मिलेगा।
दरभंगा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश स्वयं बिरौल में सप्ताह में एक दिन लगाएंगे कैंप कोर्ट, पटना उच्च न्यायालय ने दी इसकी हरी झंडी।
दरभंगा जिला में कई थानेदार लापरवाह ,समय रहते कारवाई होती तों बचाया जा सकता था नर्तकी की जान।हर्ष फायरिंग के मामले में जाले कई नामजद एवं कई अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी ,पुलिस जांच में जुटी।