साहित्य अकादमी और जनता कोशी महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में भव्य मैथिली कवि सम्मेलन कल
साहित्य अकादमी और जनता कोशी महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में भव्य मैथिली कवि सम्मेलन कल
साहित्य अकादमी और जनता कोशी महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में भव्य मैथिली कवि सम्मेलन कल।
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिरौल, (दरभंगा)। साहित्य अकादमी, नई दिल्ली और जनता कोशी महाविद्यालय, बिरौल के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार 22 अप्रैल 2025 को एक भव्य मैथिली कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। महाविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले इस साहित्यिक समागम को लेकर कॉलेज प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।इस संबंध में जानकारी देते हुए सुर्य नारायण पांडेय, प्रधानाचार्य जे के कॉलेज ने बताया कि यह कवि सम्मेलन मैथिली साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में मैथिली साहित्य के कई लब्ध प्रतिष्ठित कवि अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे, जिससे श्रोताओं को मैथिली कविता की मधुरता और गहराई का अनुभव करने का अवसर मिलेगा। प्रधानाचार्य श्री पांडेय ने आगे बताया कि महाविद्यालय परिवार इस साहित्यिक आयोजन को लेकर बेहद उत्साहित है और सभी आगंतुकों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने क्षेत्र के साहित्य प्रेमियों और मैथिली भाषा के अनुरागियों से इस कवि सम्मेलन में भारी संख्या में उपस्थित होकर कवियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।