दरभंगा पुलिस की बड़ी उपलब्धि ,दो दिनों के विशेष एस ड्राईव में 93आरोपी गिरफ्तार ,1665लीटर विदेशी एवं 23लीटर देशी शराब बरामद 

दस्तक 7मीडिया ,गुड्डू राज 

दरभंगा के एसएसपी के निर्देश पर जिले में चलाई गई एस ड्राईव में बड़ी उपलब्धि हुई हें। अगर सिलसिले बार ऐसी कारवाई होती रही तों अपराधियो के पसीने छूट जाएंगे। दो दिनों तक चले इस विशेष एस ड्राईव में 93 आरोपियों को पकड़ा गया। लूट ,हत्या, डकैती आदि से संबंधित ये आरोपी हें। यही नहीं 1665लीटर विदेशी शराब और 23लीटर देशी शराब हें।

एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सदर अनुमंडल एक से 34,सदर अनुमंडल दो से 10,बेनीपुर अनुमंडल से 29एवं बिरौल अनुमंडल से 20आरोपी गिरफ्तार हुये हें। इसमें हत्या के 2,साधारण अपहरण के दो ,पॉक्सो एक्ट के 1,शराब तस्करी के 18,वारंट निष्पादन के 44 एवं अन्य अपराध के 24 मामले दर्ज हें।