किशनगंज में मिट्टी के अंदर दबने से युवती की मौत हो गई है। घटना ताराबारी गांव के बूढ़ी कनकई नदी के मरिया धार की है। मृतका की पहचान जैनो आलम की बेटी गुलजबी बेगम(17) के रूप में हुई है। सोमवार की दोपहर युवती कुछ महिलाओं के साथ घर की पोताई के लिए नदी किनारे से मिट्टी खोद रही थीं। अचानक मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा धंस गया।

इस हादसे में युवती मिट्टी के नीचे दब गई। वहीं, स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। लेकिन मिट्टी के भारी दबाव के कारण युवती को बचाया नहीं जा सका। युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

परिजन पोस्टमॉर्टम करवाने से कर रहे मना

गर्भंडांगा के थाना अध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीपीओ मंगलेश कुमार मौके पर पहुंचे है। परिजनों ने मृतका के शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए मना कर दिया है, फिलहाल पुलिस परिजनों को समझा रही है।