बिरौल पुलिस की बड़ी कार्रवाई,अलग-अलग मामलों में दो फरार आरोपी धराया , भेजा गया जेल।

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

बिरौल पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दो अलग-अलग मामलों में वांछित दो आरोपियों को शिकंजे में कस लिया है। यह सफलता दो अलग-अलग गांवों में की गई छापेमारी के दौरान मिली।
पहला आरोपी, रतिरही गांव का रहने वाला राम बाबू साह है, जिसे पुलिस लंबे समय से तलाश रही थी। राम बाबू साह की पुलिस को उसके घर पर छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी की और राम बाबू साह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
वहीं, दूसरे मामले में पुलिस ने बलाठ गांव में छापेमारी कर राजू चौपाल को गिरफ्तार किया। राजू चौपाल एक स्थायी वारंटी था। जिसे एस आई हरेंद्र साह ने गिरफ्तार करने में सफल रहे। पुनि सह थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।