बहादुरपुर एवं अशोक पेपर मिल थाना की पुलिस ने अर्ध निर्मित देशी करीब 15सो लीटर शराब को किया नष्ट।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बहादुरपुर एवं एपीएम थाना की पुलिस ने भारी मात्रा में देशी /चुलाइ शराब बरामद कर उसे विनष्ट कर दिया।

बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अम्माडीह एवं गोविंदपुर मुसहरी में सहायक पुलिस अधीक्षक सह बहादुरपुर थानाध्यक्ष एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में अर्ध निर्मित देसी शराब करीब 800 लीटर विनष्ट किया गया एवं 80 लीटर देशी चूलाई शराब बरामद किया गया।

वहीं अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र अंतर्गत थानाध्यक्ष ने  ग्राम दीघरा एवं मिश्री पट्टी में करीब 600 लीटर अर्ध निर्मित देशी शराब को बरामद कर  विनष्ट किया।