दरभंगा के गांव-गांव में महिला संवाद का आयोजन, महिलाओं ने उठाई विकास और सशक्तिकरण की आवाज, योजनाओं की जानकारी के लिए पम्पलेट किये जा रहें वितरित।
दरभंगा के गांव-गांव में महिला संवाद का आयोजन, महिलाओं ने उठाई विकास और सशक्तिकरण की आवाज, योजनाओं की जानकारी के लिए पम्पलेट किये जा रहें वितरित।
दरभंगा के गांव-गांव में महिला संवाद का आयोजन,
महिलाओं ने उठाई विकास और सशक्तिकरण की आवाज,
योजनाओं की जानकारी के लिए पम्पलेट किये जा रहें वितरित।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
जिले के 18 प्रखंडों के 36 जीविका महिला ग्राम संगठनों में आज “महिला संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रचार वाहन विभिन्न योजनाओं का वीडियो के माध्यम से सभी को जागरूक किया जा रहा है। इस आयोजन में हजारों महिलाओं ने बेहद उत्साह के साथ भाग लिया।
*महिलाओं ने अपनी जीवन में आये बदलाव को साझा करने के साथ अपने गांवों की ज़रूरतों और समस्याओं पर भी गंभीर चर्चा की।*
*महिला सशक्तिकरण योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं ने बताया कि इन योजनाओं के सहयोग से उनके जीवन में उल्लेखनीय परिवर्तन आए हैं।*
*हायाघाट प्रखंड की लक्ष्मी देवी ने बताया कि”सतत जीविकोपार्जन योजना” से उन्हें स्वरोजगार का अवसर मिला, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है।*
उन्होंने गर्व से कहा कि उनकी बेटियाँ आज उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं,जो कभी सपना था।
महिलाओं ने कार्यक्रम के दौरान अपने गांव की मूलभूत समस्याओं पर भी आवाज उठाई, इनमें मुख्यतः स्कूल,सड़क मरम्मत,सामुदायिक शौचालयों का निर्माण, विधवा और वृद्धावस्था पेंशन में बढ़ोतरी तथा नाली निर्माण की मांग शामिल रही।
*सिंहवाड़ा प्रखंड की महिलाओं ने बुनियादी ढांचे के विकास की आवश्यकता जताई,जबकि मनीगाछी प्रखंड की महिलाओं ने योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सुझाव दिए।*
इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित सूचनात्मक पम्पलेट वितरित किए गए,जिससे महिलाओं को योजनाओं की जानकारी मिल सके और वे अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।”महिला संवाद” एक ऐसा सशक्त मंच बन कर उभरा है, जहाँ महिलाएं अपने अनुभव,अपेक्षाएं और सुझाव साझा कर रही हैं।
*यह पहल न केवल उनके आत्मविश्वास को बढ़ा रही है, बल्कि बिहार में नीति निर्माण की प्रक्रिया में उनकी भागीदारी को भी सुनिश्चित कर रही हें।