मब्बी ओपी के नए ओपी अध्यक्ष ने संभाला पदभार :कहा ,बेहतर पुलिसिंग के लिये हम हैं संकल्पित ,
मब्बी ओपी में पदस्थापित किये गये नीरज कुमार वर्मा ने अपना योगदान मब्बी ओपी में मंगलवार को दें दिया। पदभार ग्रहण करने के बाद श्री वर्मा ने कहा कि ओपी क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग कर इलाके के लोंगों को अमन चेन देंगे ताकि पुलिस पर लोंगों का विश्वास और बढ़े। जरूरतमंदों व पीड़ितों को उनका वाजिब न्याय देने का प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शराबबंदी और अपराध पर नियंत्रण हमारी पहली प्राथमिकता होगी।
पदभार के तुरंत बाद इलाके के गणमान्य लोंगों की जानकारी ली ,साथ ही मब्बी ओपी क्षेत्र के अपराधियों की जानकारी लेने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि अशांति फैलाने वाले ,कानून विरोधी काम करने वाले उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं हैं।

ओपी अध्यक्ष श्री वर्मा ने कहा कि न्याय पसंद लोंगों के लिये उनका दरवाजा हमेशा के लिये खुला हैं।

लोग निडर होकर ओपी में आये और बताए ,मब्बी पुलिस हमेशा आपके सेवा के लिये तत्पर हैं।
विदित हो कि तत्कालीन ओपी प्रभारी को एसएसपी ने यहां से स्थानांतरण कर एसएसपी कार्यालय पुलिस केन्द्र में कर दिया हैं उनके इस स्थान पर नीरज वर्मा का पदस्थापन किया गया हैं।