जब वोट हमारा है तो राज हमारा क्यों नहीं : मंगनी लाल मंडल,

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कुमार गौरव ने कहा-3 मई की रैली में सबसे अधिक दरभंगा की होगी भागीदारी

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की बैठक शनिवार को पण्डासराय में जिलाध्यक्ष अवधेश सहनी की अध्यक्षता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कुमार गौरव के नेतृत्व में आयोजित हुई।बैठक में आगामी 3 मई को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की रैली की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया एवं दरभंगा से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित किया गया। मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मंगनी लाल मंडल ने कहा कि बिहार में अतिपिछड़ों की आबादी 36 प्रतिशत है मगर वह वोट आज कहां जा रहा है। जब वोट हमारा है तो राज हमारा क्यों नहीं है।कर्पूरी ठाकुर और लालू यादव को गरीबों का मसीहा कहा जाता है मगर वोट आज उनसे दूर है। नीतीश सरकार में सिर्फ साढ़े तीन लोगों का राज चलता है।नीतीश कुमार तो मुख्य सचिव को भी नहीं पहचानते हैं 3 मई को पटना जाकर हमें अपने नेता से संदेश लेना है औऱ अतिपिछड़ों को जगाकर इस सरकार को खदेड़ देना है। पूर्व मंत्री मो अली अशरफ फातमी ने कहा कि अतिपिछड़ा समाज आमदनी,शिक्षा,रोजगार और सामाजिक जीवन में सबसे पिछड़ा है। इन्हें आगे बढ़ाने के लिए सरकार के पास कोई नीति नहीं है।तेजस्वी यादव की जब बिहार में सरकार बनेगी तब स्पष्ट नीति बनाकर अतिपिछड़ों का विकास किया जायेगा। एमएलसी उर्मिला ठाकुर ने कहा कि रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री को बदलने का ताकत दिखाना है। इसलिए 3 मई को पटना में सिर्फ अतिपिछड़ा दिखाई दे।लौकहा विधायक भरत भूषण मंडल ने कहा कि तेजस्वी की सरकार बनाने के लिए तमाम अतिपिछड़ा,पिछड़ा,दलित व अल्पसंख्यक को गोलबंद किया जा रहा है। जब राज्य से लेकर केंद्र तक तेजस्वी यादव की सरकार होगी तभी आरक्षण की सीमा बढ़ेगी। अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार सहनी ने कहा कि रैली में दरभंगा की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित हो इसके लिए कोर्डिनेशन कमिटी बनाने की जरूरत है। हमारे नेता लालू यादव ने शोषित-बंचित समाज को मानसिक गुलामी से मुक्ति दिया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिपिछड़ा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कुमार गौरव ने कहा कि आगामी 3 मई की रैली में बिहार के किसी भी जिला से दरभंगा की भागीदारी सबसे अधिक होगी। हमलोग पटना में सिर्फ दरभंगा दिखाने की तैयारी में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव युवाओं का आइकन हैं,जब तक उन्हें हमलोग मुख्यमंत्री नहीं बना देते तबतक चैन से नहीं बैठेंगे। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद सामाजिक न्याय के देवता हैं तो तेजस्वी यादव के पास युवाओं और अतिपिछड़ों के लिए विज़न है। इससे पूर्व मंचासीन पूर्व मंत्री मंगनी लाल मंडल,अली अशरफ फातमी,लौकहा विधायक भरत भूषण मंडल आदि अतिथियों का पाग,चादर,माला से डॉ कुमार गौरव ने किया। मंच संचालन प्रधान महासचिव गोपाल लाल देव ने किया। वहीं सभा को गंगा मंडल,सत्रुघ्न यादव उर्फ पन्ना यादव,विनोद भगत,भोला सहनी,मुकेश निराला,सुवंस यादव,सुभाष पासवान,बलदेव राम,रईस अहमद सिद्दीकी,राजा पासवान,उदय शंकर चौधरी,प्रवीण यादव,सुजीत गौरव,रामबाबू लाल देव,हरेराम लाल देव,बिनोद लाल देव,चन्द्रिका प्रसाद देव,यास्मीन खातून,पूनम मणि शर्मा,स्वाति देव,विश्वनाथ चौधरी,कलीमुद्दीन राही,रंजना कुमारी समेत अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। वहीं कार्यक्रम में सैकड़ों राजद नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।