लहेरियासराय पुलिस की मेहनत रंग लायी ,बड़ी मशक्कत के बाद चेन छीनतेय मामले में एक बदमाश को दबोचा ,सोना -खरीद बिक्री में रूप ज्वेलर्स के संचालक भी गिरफ्तार। चार टूटा हुआ पीले रंग के धातु का चैन ,एक पोक्को कंपनी का ब्लूटूथ ,9500रुपया नगद ,मोटरसाईकिल का मास्टर चाभी ,एक ब्लू रंग का जींस जिसे घटना के दिन पहना हुआ था ,एयरटेल का एक सिम मोबाईल में लगा हुआ ,बीस ग्राम गांजा ,कोरेक्स 27पीस एवं एक चोरी का मोटरसाईकिल बरामद।
लहेरियासराय पुलिस की मेहनत रंग लायी ,बड़ी मशक्कत के बाद चेन छीनतेय मामले में एक बदमाश को दबोचा ,सोना -खरीद बिक्री में रूप ज्वेलर्स के संचालक भी गिरफ्तार। चार टूटा हुआ पीले रंग के धातु का चैन ,एक पोक्को कंपनी का ब्लूटूथ ,9500रुपया नगद ,मोटरसाईकिल का मास्टर चाभी ,एक ब्लू रंग का जींस जिसे घटना के दिन पहना हुआ था ,एयरटेल का एक सिम मोबाईल में लगा हुआ ,बीस ग्राम गांजा ,कोरेक्स 27पीस एवं एक चोरी का मोटरसाईकिल बरामद।
लहेरियासराय पुलिस की मेहनत रंग लायी ,बड़ी मशक्कत के बाद चेन छीनतेय मामले में एक बदमाश को दबोचा ,सोना खरीद -बिक्री में रूप ज्वेलर्स के संचालक भी गिरफ्तार।
चार टूटा हुआ पीले रंग के धातु का चैन ,एक पोक्को कंपनी का ब्लूटूथ ,9500रुपया नगद ,मोटरसाईकिल का मास्टर चाभी ,एक ब्लू रंग का जींस जिसे घटना के दिन पहना हुआ था ,एयरटेल का एक सिम मोबाईल में लगा हुआ ,बीस ग्राम गांजा ,कोरेक्स 27पीस एवं एक चोरी का मोटरसाईकिल बरामद
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /गुड्डू राज
लहेरियासराय थाना की पुलिस ने चेन के छीनतेय मामले में सफल उद्भेदन किया हें। इस मामले में लहेरियासराय थानाध्यक्ष एवं उनकी टीम ने करीब एक सप्ताह कड़ी मशक्कत की हें इसके बाद एक बदमाश समेत सोना दुकान के संचालक को गिरफ्तार किया हें।
चोरी गई मोटरसाइकिल भी बरामद
इस बदमाश की गिरफ्तारी के बाद एक मोटरसाइकिल चोरी का भी पुलिस ने उद्भेदन कर दिया हें जो इसी थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी।
सदर एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
इस संबंध में एसडीपीओ सदर अमित कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के वीआईपी सड़क के राधे राधे दुकान के पास बंगाली टोला मुहल्ला के मनोज कुमार की पत्नी मधु वर्मा खड़ी थी इस दौरान अज्ञात बदमाश ने उनके गले से चैन नोचकर फरार हो गया। वह ब्लू रंग का जींस पेंट और शर्ट पहने हुये था। इस बाबत शिक्षिका मधु वर्मा ने लहेरियासराय थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी।
सीसीटीवी फुटेज के कारण बदमाश का चेहरा आया सामने
लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने इसे गंभीरता से लिया और सीसीटीवी फुटेज को खंगालने लगी। एसडीपीओ श्री कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की गई ,पता चला कि वह कमतौल थाना के टेकटाइर निवासी अमीन अंसारी का पुत्र जलालउद्दीन अंसारी हें जो वर्तमान में
सिमरी थाना क्षेत्र के वसतबारा गांव में रह रहा हें।
पुलिस जलालुद्दीन का पीछा करने लगी। शनिवार को गुप्त सूचना पुलिस को मिली कि पोलो मैदान में जलालउद्दीन आया हुआ हें। लहेरियासराय थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने अपने टीम के साथ पोलो मैदान के धरणा स्थल से जलालुद्दीन को पकड़कर थाने लाया गया।
बदमाश के पास से चार चेन समेत नशे के समान व चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद
उन्होंने कहा कि जलालुद्दीन के पास से चार टूटा हुआ पीले रंग के धातु का चैन ,एक पोक्को कंपनी का ब्लूटूथ ,9500रुपया नगद ,मोटरसाईकिल का मास्टर चाभी ,एक ब्लू रंग का जींस जिसे घटना के दिन पहना हुआ था ,एयरटेल का एक सिम मोबाईल में लगा हुआ ,बीस ग्राम गांजा ,कोरेक्स 27पीस एवं एक चोरी का मोटरसाईकिल बरामद किया गया।
जलालुद्दीन के स्वीकारोक्ति बयान पर रूप ज्वेलर्स के संचालक गिरफ्तार
पुलिस के पूछताछ में अप्राथमिकी अभियुक्त जलालुद्दीन ने पुलिस को बताया कि छीनतेय करने के बाद वह चेन को सिमरी बाजार के मन्हास गांव निवासी बिंदेश्वर ठाकुर के पुत्र रूप श्री ज्वेलर्स के संचालक सुजीत ठाकुर के यहां बेचता हें। इसी स्वीकारोक्ति बयान के बाद लहेरियासराय थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने रूप ज्वेलर्स के मालिक पर दबाव बनाया ,आखिरकार मधुवर्मा की चोरी गई चैन की बरामदगी संचालक सुजीत ठाकुर के यहां हुई हें इस कारण पुलिस ने संचालक को भी गिरफ्तार किया हें।
जलालुद्दीन का आपराधिक इतिहास
जलालउद्दीन के विरुद्ध लहेरियासराय थाना में दो मामले क्रमशः 232/24,234/24एवं नगर थाना में 95/24मामला दर्ज हें।
थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि जलालुद्दीन पूर्व में भी जेल जा चुका हें।
छापेमारी टीम में
पुनि सह लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ,अनुसंधानकर्ता प्रपुअनि प्रशांत कुमार ,राजेश कुमार रंजन ,रंजन कुमार ,रजनीश कुमार एवं सिपाही राजेश कुमार शामिल था।
थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि गांजा की बरामदगी ,चोरी की मोटरसाईकिल की बरामदगी आदि को लेकर और भी मुकदमे जलालुद्दीन के विरुद्ध दर्ज किया जाएगा।