अररिया : बिहार के अररिया में हादसा हुआ है. फारबिसगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अररिया-पटना मार्ग एनएच 27 रामपुर ओवरब्रिज पर आज सुबह ट्रक और बस के बीच भीषण टक्कर हो गई. उत्तर प्रदेश के अकबरपुर टांडा से रिजर्व बस पूर्णिया जा रही थी.
अररिया में बस दुर्घटनाग्रस्त : बताया जाता है कि फारबिसगंज में खड़े ट्रक से बस टकरा गई. इससे बस में सवार करीब 35 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज किया जा रहा है.
अस्पताल में घायलों का इलाज
घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल : घायलों की संख्या को देखकर अस्पताल के सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल पहुंचकर इलाज में लग गए हैं. मौके पर आसपास की थाने की पुलिस भी पहुंच गयी. घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया.
”फोरलेन रामपुर ओवरब्रिज पर खड़े ट्रक में बस ने टक्कर मार दी. जिसमें 20 से 25 लोग घायल हो गए, जो अभी ठीक है. पता चला है कि बस में सवार लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे.”- मुकेश कुमार साह, फारबिसगंज एसडीपीओ
मौके पर पहुंची पुलिस
शादी समारोह में जा रहे थे सभी : बताया जाता है कि यूपी के अकबरपुर से बिहार के पूर्णिया में एक शादी समारोह में बस जा रही थी. खास बात यह कि बस में सवार लड़की जिसकी शादी होने वाली थी वह सुरक्षित है. उसे हल्की चोटें लगी है. फिलहाल सभी का अस्पताल में इलाज जारी है.
”हम सभी पुर्णिया जा रहे थे. जहां हमारे रिश्तेदार राजेश वर्मा की बेटी की शादी थी. लड़की भी बस भी बस में सवार थी. जिसे हल्की चोटें आयी हैं.”- घायल महिला
