किशनगंज में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मस्तान चौक पर हुई। मृतक की पहचान नवेद चकला निवासी मोहम्मद नवेद (32) के रूप में हुई है। वो राज मिस्त्री का काम करता था। बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे।

ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नवेद रोज की तरह काम पर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वे सड़कों पर यातायात नियमों के सख्त पालन की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।