राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए महत्वपूर्ण बैठक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए महत्वपूर्ण बैठक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए महत्वपूर्ण बैठक
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/
*आगामी 10 मई 2025 को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री विनोद कुमार तिवारी ने सभी प्रखंड पंचायती राज अधिकारियों के साथ बैठक किया*।
अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि ग्राम कचहरियों में लंबित सभी समझौता योग्य मामलों का निपटारा 10 मई 2025 को किया जाएगा।
ग्राम कचहरियों में लंबित सुलहयोग्य मामलों का चयन कर पक्षकारों को नोटिस जारी करें।
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 10 मई 20 25 को किया जाएगा जिसका व्यापक प्रचार प्रसार का प्रचार प्रसार ग्राम कचहरियों के स्तर से कराना सुनिश्चित करें।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन कराकर लोक अदालत को सफल बनाए।
दूसरी ओर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय श्री सुमन कुमार दिवाकर एवं विशेष उत्पाद न्यायाधीश द्वितीय श्री रविशंकर कुमार ने संयुक्त रूप से क्लेम केस के निष्पादन के लिए दावा वाद से जुड़े अधिवक्ताओं के साथ बैठक किया। बैठक में 10 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक दावा वादों के निपटारे पर बल दिया ।
नगर निगम को टेंक साफ कराने में लापरवाही बरतना पड़ गया महंगा ,उपभोक्ता फॉर्म ने नगर निगम पर लगाया जुर्माना ,भरने पड़े 5323रुपये।आयोग के अध्यक्ष ने पीड़ित उपभोक्ता को दिया चेक।
आगामी 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली में लाखों की संख्या की होगी भागीदारी:श्रवण कुमार महतो