नगर निगम को टेंक साफ कराने में लापरवाही बरतना पड़ गया महंगा ,उपभोक्ता फॉर्म ने नगर निगम पर लगाया जुर्माना ,भरने पड़े 5323रुपये।आयोग के अध्यक्ष ने पीड़ित उपभोक्ता को दिया चेक।
नगर निगम को टेंक साफ कराने में लापरवाही बरतना पड़ गया महंगा ,उपभोक्ता फॉर्म ने नगर निगम पर लगाया जुर्माना ,भरने पड़े 5323रुपये।आयोग के अध्यक्ष ने पीड़ित उपभोक्ता को दिया चेक।
नगर निगम को टेंक साफ कराने में लापरवाही बरतना पड़ गया महंगा ,उपभोक्ता फॉर्म ने नगर निगम पर लगाया जुर्माना ,भरने पड़े 5323रुपये।आयोग के अध्यक्ष ने पीड़ित उपभोक्ता को दिया चेक
दस्तक 7मीडिया दरभंगा/विधि संवाददाता/
दरभंगा जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग का अध्यक्ष पियूष कमल दीक्षित ने पीड़ित उपभोक्ता मंजू राय को 5323 रुपये का चेक प्रदान किया ।यह चेक सेवा में त्रुटि और लापरवाही के लिए दोषी घोषित दरभंगा नगर निगम का नगर आयुक्त ने जमा किया था। अयाचीनगर मुहल्ला के मंजू राय ने अपने मकान का सेफ्टी शौचालय टैंक सफाई कराने के लिए दरभंगा निगम में टैंक सफाई शुल्क 1000 रुपया 19 जनवरी 2017 को जमा किया। इसके बावजूद दरभंगा नगर निगम के नगर आयुक्त ने टंक सफाई नहीं करवाया। लाचार होकर मंजू राय को प्राइवेट रूप से 5000 रुपया खर्च कर टैंक सफाई कराना पड़ा। जिसे लेकर श्रीमती राय ने उपभोक्ता वाद संख्या 3/ 2024 दर्ज करवाया । जिसमें 9 .7.2024 को आदेश पारित किया गया की 2000 रुपया हर्जाना और 1000 रुपये टैंक सफाई के लिए जमा राशि और 8% प्रतिशत ब्याज सहित भुगतान किया जाए। आदेश का अनुपालन नहीं करने पर श्रीमती राय ने इजराय वाद संख्या 2/24 दर्ज करवाई । सेवा में त्रुटि और लापरवाही के लिए दरभंगा नगर निगम के नगर आयुक्त के द्वारा 5323 रुपये का जिला उपभोक्ता विवाद परितोष आयोग में चेक जमा किया गया। जिस चेक को अध्यक्ष पियूष कमल दीक्षित ने उपभोक्ता के वकील चंद्रधर मल्लिक की मौजूदगी में उपभोक्ता श्रीमती राय को हस्तगत कराये।
और मृत व्यक्ति हो गया जिंदा ……..आखिर वह कौन था ,जिसके लाश को जला दिया गया ? परिजनों द्वारा बवाल काटने पर हत्या को लेकर मब्बी थाना में हुई थी प्राथमिकी ,थानेदार हुआ था निलंबित।पहले भी परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप और अब भी परिजन पुलिस पर ही लगा रहा हें आरोप
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए महत्वपूर्ण बैठक