मिथिला की पावन धरती पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत, 24 अप्रैल को मधुबनी आगमन की तैयारी जोरों पर।प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर मिथिलावासियों में भारी उत्साह है।
मिथिला की पावन धरती पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत, 24 अप्रैल को मधुबनी आगमन की तैयारी जोरों पर।प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर मिथिलावासियों में भारी उत्साह है।
मिथिला की पावन धरती पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत, 24 अप्रैल को मधुबनी आगमन की तैयारी जोरों पर।प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर मिथिलावासियों में भारी उत्साह है।
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, अलीनगर।
मिथिला की पावन धरती पर आगामी 24 अप्रैल को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत होने जा रहा है। उनके मधुबनी आगमन की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला दरभंगा पूर्वी के अंतर्गत अलीनगर विधानसभा में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह पप्पू सिंह के नरमा स्थित आवास सह कार्यालय परिसर में एक महत्वपूर्ण विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर, दरभंगा पूर्वी के जिलाध्यक्ष विनय पासवान, क्षेत्रीय प्रभारी धीरेंद्र सिंह, जिला प्रभारी उमेशचंद्र कुशवाहा, मंडल अध्यक्षों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को सफल बनाने और उनके स्वागत को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति तैयार करना था।सांसद श्री ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में मिथिला बसता है। उन्होंने अपने कार्यकाल में मिथिला को अनेक सौगातें दी हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम आज देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने विकसित मिथिला के सपने को साकार करने का काम किया है।दरभंगा पूर्वी के जिलाध्यक्ष विनय पासवान ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में एक नया रिकॉर्ड बनेगा। क्षेत्रीय प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद मिथिला के प्रति अपने विशेष स्नेह के कारण यहां आते रहते हैं।
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मिथिलावासियों की हर मनोकामना पूरी करते हैं। अलीनगर विधानसभा के लोग उनके स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने बताया कि 25 से 30 हजार लोगों का विशाल काफिला सैकड़ों बसों और वाहनों में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। विधानसभा के सभी पंचायतों से लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि हर घर तक प्रधानमंत्री मोदी के आगमन की सूचना पहुंचाई जा रही है और लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकोष्ठ प्रदेश प्रवक्ता श्रवण चौधरी,धनपति ठाकुर,अरुण पोद्दार ,पंकज कुमार कंठ,कन्हैया चौधरी,रामभजन पासवान,संजीव सिंह,नुनु सिंह,लाल कांत झा, पुरुषोत्तम झा,अश्विनी सारंगी,गंगाराम सहनी,सुधीर कुमार सिंह,रंजीत मिश्र,प्रकाश कुमार,शंकर कुमार चौधरी,रमन कुमार मिश्र,सदरे आलम संग पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दरभंगा बार एशोसियेशन भवन के कण-कण में पूर्व महासचिव बच्चा बाबू उर्फ रामाश्रय राय :अधिवक्ता अरुण चौधरी। पूर्व कांग्रेसी विधायक सह जिला बार एशोसियेशन के पूर्व महासचिव बच्चा बाबू की 22वीं पुण्य तिथि पर अधिवक्ताओं ने उनके तैल चित्र पर किया माल्यार्पण।