दरभंगा बार एशोसियेशन भवन के कण-कण में पूर्व महासचिव बच्चा बाबू उर्फ रामाश्रय राय :अधिवक्ता अरुण चौधरी।

पूर्व कांग्रेसी विधायक सह जिला बार एशोसियेशन के पूर्व महासचिव बच्चा बाबू की 22वीं पुण्य तिथि पर अधिवक्ताओं ने उनके तैल चित्र पर किया माल्यार्पण।

दस्तक 7मीडिया दरभंगा/विधि संवाददाता /

जिला बार एसोसिएशन दरभंगा के पूर्व महासचिव रामाश्रय राय उर्फ बच्चा बाबू की 22 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।
जिला बार एसोसिएशन दरभंगा का पूर्व महासचिव स्वर्गीय रामाश्रय राय उर्फ बच्चा बाबू की 22 वीं पुण्यतिथि पर अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन भवन दरभंगा में मंगलवार को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।बार एसोसिएशन का अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया।बार एसोसिएशन भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासचिव कृष्ण कुमार मिश्रा ने कहा कि स्वर्गीय बच्चा बाबू एक कुशल राजनेता होने के साथ-साथ अधिवक्ता संघ और वकीलों का हित संबर्धन के लिए हमेशा याद किये जायेंगे।अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि इस एसोसिएशन भवन के कण-कण में बच्चा बाबू की यादें ब्याप्त है।आज भी उनके द्वारा निर्मित भवन में स्थापित 447 कुर्सियां मौजूद हैं ।जिसका उपयोग हम वकील कर रहें हैं।बच्चा बाबू का समान पकड़ कार्यपालिका, न्यायपालिका और विधायिका पर थी।जिनका सामाजिक सरोकार से गहरा लगाव था। वे बर्ष 1987 से मृत्यूपर्यंत दरभंगा बार एसोसिएशन के महासचिव पद पर रहे। भारत की स्वतंत्रता पश्चात 1951में बच्चा बाबू ने अपनी मातृभूमि भिरहा गांव में छात्र संघ पुस्तकालय स्थापित किये थे। श्रद्धांजलि सभा में विरेन्द्र कुमार सिंह, अशोक मिश्रा, राजीव रंजन ठाकुर, आलोक कुमार, अनिल कुमार मिश्र,रमणजी चौधरी, हेमंत कुमार,विजय नारायण चौधरी,,अनीता आनंद, रुपा कुमारी, रामवृक्ष सहनी,अचलेंद्रनाथ झा, सुधीर कुमार चौधरी,संतोष कुमार सिन्हा, नवीनेंद्र कुमार झा,बूलन कुमार झा,विनय कुमार झा,मुरारी यादव समेत दर्जनों अधिवक्ताओं ने बच्चा बाबू के तैलचित्र पर पुष्प निवेदित कर नमन किया।