जीजा जी आप मेरी बहन की पिटाई क्यों रह रहें हैं ?बहन के ससुराल पहुंचकर यह सवाल करना वहां पहुंचे दानों भाईयों को पड़ा महंगा ,जीजा ने साले को गोली मार दी और खुद जीजा फरार हो गया हैं।

वैशाली जिले के जनदाहा थाना क्षेत्र के यदुनंदनपुर गांव से एक ऐसी खबर आ रही हैं जिसे सुनकर आप चौक जाएंगे।
हुआ यूँ कि गांव के वीरेंद्र सहनी अपनी पत्नी को पीट रहा था ,इस बात की सूचना किसी ने लड़की के परिजनों को दें दी।यह खबर सुनते ही लड़की के दो परिजन भागे भागे उस गांव में  पहुंचे।बस इतना पूछना कि आप मेरी बहन को बार बार क्यों पीट रहें हैं इतना सुनते ही वीरेंद्र ने  दोनों परिजनों को पीछे से गोली मार दी और वह दोनों बुरी तरह जख्मी हो गया।स्थानीय लोंगों ने पुलिस को सूचना देते हुये दोनों को अस्पताल पहुंचाया। उधर जख्मी का इलाज शुरू हुआ और इधर लड़की का पति वीरेंद्र सहनी फरार हो गया । थानाध्यक्ष ने कहा कि वीरेंद्र की गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही हैं। जख्मी लोंगों में महिसोर गांव के विनोद सहनी के पुत्र राकेश सहनी एवं सागर सहनी का पुत्र सुबोध सहनी हैं। दोनों का इलाज स्थानीय थाना में चल रहा हैं।