दरभंगा पुलिस की कारवाई ,एक पत्रकार गिरफ्तार ,झूठी खबरों को परोसना पर गया भारी।।
दरभंगा पुलिस की कारवाई ,एक पत्रकार गिरफ्तार ,झूठी खबरों को परोसना पर गया भारी।।
दरभंगा पुलिस ने एक पत्रकार को गिरफ्तार करते हुये प्रेस रिलीज जारी किया हैं। प्रेस रिलीज के माध्यम से कहा गया हैं कि 23जुलाई 23को मब्बी ओपी के शिवधारा में कुछ असामाजिक तत्वों ने विधि व्यवस्था की समस्याओं को उत्पन्न किया था इस दौरान मधुबनी सच तक 1एवं
हम आप तक न्यूज चेनल द्वारा भ्रामक एवं तथ्यहीन खबरों को चलाया गया था। प्रेस रिलीज में कहा गया कि दोनों न्यूज चेनलों द्वारा समुदायों के बीच शत्रुता एवं आपसी सद्भाव बिगाड़ने का खबर चला रहें थे। मब्बी ओपी द्वारा घटना के संदर्भ में उक्त चेनल को देखा गया जो आपत्तिजनक था। इस संदर्भ में न्यूज चेनल के विरुद्ध साईबर थाना कांड संख्या 29/23दिनांक 27जुलाई 23को 153(ए )/295(ए )505,34भादवि एवं 66आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसी आलोक में सच तक 1न्यूज के रिपोर्टर मधुबनी जिला के रहिका थाना अंतर्गत इजरा गांव निवासी राज नारायण सहनी के पुत्र अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया हैं।
मब्बी ओपी पुलिस का कहना हैं कि मुहर्रम के दौरान दो समुदाय के बीच हुये बाद विवाद में इन चेनलों के द्वारा बढ़ चढ़कर न्यूज प्रसारित किया गया था जो समाज हित में कतई ठीक नहीं था।नगर पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा ने इसकी पुष्टि कर दी हैं ॥
मुहर्रम एवं रामनवमी या अन्य पर्व के दौरान पत्रकारों की भी भूमिका अहम हो जाती हैं इस दौरान सभी पत्रकार सजग रहते हैं और पुलिस और प्रशासन को भरपूर मदद भी करते हैं ताकि माहोल शांत रहें और सामाजिक वातावरण में संतुलन बना रहें। ऐसी माहोल के दौरान अगर कोई भी पत्रकार उत्तेजित खबर प्रसारित करता हैं तो यह कतई उचित नहीं हैं।
मब्बी ओपी अध्यक्ष बने नीरज वर्मा ,तीन पुलिस पदाधिकारी इधर से उधर।
जीजा जी आप मेरी बहन की पिटाई क्यों रह रहें हैं ?बहन के ससुराल पहुंचकर यह सवाल करना वहां पहुंचे दानों भाईयों को पड़ा महंगा ,जीजा ने साले को मारी गोली ,जीजा फरार।