भागलपुर में पीड़ित ने कहा – “राजनीतिक साजिश के तहत मुझे फंसाया गया”।
पार्षद ने राजनीतिक साजिश का लगाया आरोप
भागलपुर में नगर निगम चुनाव से पहले शहर की सियासी सरगर्मी तेज़ हो गई है। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परबत्ती मोहल्ला निवासी और वार्ड संख्या-13 से पार्षद पद के संभावित उम्मीदवार ज्योतिष मंडल ने खुद पर दर्ज केस को राजनीतिक साजिश बताया है।
ज्योतिष मंडल ने सोमवार को SSP हृदयकांत को आवेदन सौंपते हुए आरोप लगाया कि उनके खिलाफ विश्वविद्यालय थाना कांड संख्या-35/2025 पूरी तरह से षड्यंत्र के तहत दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि वे समाजसेवा से जुड़े हैं और दो वर्षों से ‘श्री श्री 108 प्राचीन बुढ़िया काली पूजा समिति’ के अध्यक्ष भी हैं।
ज्योतिष मंडल ने खुद पर दर्ज केस को बताया राजनीतिक साजिश
राजनीतिक साजिश का आरोप
ज्योतिष मंडल का कहना है कि समिति के अध्यक्ष पद को लेकर रंजीत मंडल नामक व्यक्ति लंबे समय से उनके खिलाफ साजिश रच रहा है। अब जब मैंने चुनाव लड़ने की घोषणा की है, तो मुझे बदनाम करने के लिए झूठे केस में फंसाया जा रहा है।
साजिश के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
पत्रकारों से बातचीत में ज्योतिष मंडल ने दावा किया कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले कोतवाली थाना कांड संख्या-343/2024 में भी उन्हें ऐसी ही साजिश के तहत आरोपी बनाया गया था, जबकि वे उस वक्त घटनास्थल पर मौजूद ही नहीं थे।
यह सब मेरी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है, लेकिन मैं झुकने वाला नहीं हूं। – ज्योतिष मंडली
आरोपों की जांच में जुटी पुलिस
ज्योतिष मंडल ने SSP को दिए गए आवेदन में उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने आग्रह किया है कि सच्चाई सामने लाई जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।
SSP हृदयकांत ने मामले की जांच का भरोसा दिलाया है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस संबंधित घटनाओं से जुड़े साक्ष्य और बयान जुटाने में जुटी है।
