कैमूर में एचपी गैस टैंकर में अचानक आग लग गई। घटना मोहनिया से कुदरा की तरफ जाते समय कर्मा गांव के पास एनएच-19 पर हुई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घटनास्थल से 400 मीटर की दूरी पर ही दोनों तरफ का यातायात रोकना पड़ा। ग्रामीणों ने तुरंत कुदरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात रोका और दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। टैंकर का अगला हिस्सा और चक्का जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। दमकल की मदद से आग बुझाया जा रहा।
दमकल की मदद से आग बुझाया जा रहा। आधे घंटे तक सड़क जाम कुदरा थाना के एसआई गजेंद्र कुमार ने बताया कि आग लगने के बाद तुरंत फायर ब्रिगेड टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रही। आग बुझने के बाद धीरे-धीरे यातायात बहाल किया गया। इस हादसे में किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।