कटिहार में रेल मेला 2025 का भव्य शुभारंभ शनिवार की शाम को हुआ। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, कटिहार की मेयर उषा देवी अग्रवाल, डीआरएम सुरेंद्र कुमार और महिला रेल समिति की अध्यक्षा मीता कुमार ने दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया।
रेल प्रशासन ने बैलून उड़ाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। स्थानीय कलाकार मनीषा देबथ ने अपनी प्रस्तुति दी। रॉक ऑन डांस ग्रुप ने शास्त्रीय और भरतनाट्यम का फ्यूजन नृत्य पेश किया। किलकारी बाल भवन की ओर से शिवांशी ने चकेवा एट्स मोर पंखिया नृत्य में मुख्य भूमिका निभाई। निकिता वरदमन ने सैक्सोफोन पर मधुर धुनें बजाईं।
कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण बिहार की प्रसिद्ध गायिका श्याम शैलजा झा रहीं। उनकी सुरीली प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह का समापन रात 9:30 बजे पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। बता दें कि रेल प्रशासन ने बैलून उड़ाकर मेले की शुरुआत की।
रॉक ऑन डांस ग्रुप ने शास्त्रीय और भरतनाट्यम का फ्यूजन नृत्य पेश किया।
शास्त्रीय गाने और भरतनाट्यम देख झुमे दर्शक
स्थानीय कलाकारों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुआ। शाम 5 बजे मनीषा देबनाथ ने प्रस्तुति दी। 5:10 बजे रॉक ऑनडांस ग्रुप ने शास्त्रीय और भरतनाट्यम फ्यूजन नृत्य पेश किया गया। 5:15 बजे किलकारी बालभवन ने चकेवा एट्स मोर पंखिया नृत्य प्रस्तुत किया, जिसमें शिवांशी मुख्य भूमिका में रहीं। 6:30 बजे निकिता (वर्दमान) ने सैक्सोफोन पर मधुर धुनें बजाईं।
7:30 बजे मनीषा देबनाथ ने तेरे नाम से जी लूं तेरे नाम से मर जाऊं…. तेरी जान के सदक़े में कुछ ऐसा कर जाऊं.. तूने क्याकर डाला? मर गई मैं, मिट गई मैं,हो जी, हां-हां जी, हो गई मैं तेरी दीवानी, दीवानी, तेरी दीवानी,दीवानी गाकर श्रोताओं को मंत्र मुग्धकर दिया। मेले में रेलवे के दर्जनों विभागों ने स्टॉल लगाए।
खाने पीने के भी लगाएं गए स्टॉल
मेले में रेलवे के विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाए। यहां रेल की ऐतिहासिक जानकारियां और नई तकनीकों की जानकारी दी गई। रेलवे महिला समिति, एनएफ रेलवे मजदूर यूनियन और एनएफ रेलवे इंप्लॉई यूनियन ने भी स्टॉल लगाए। यहां निःशुल्क पेयजल और स्वीट कॉर्न की सुविधा थी।
बच्चों के लिए झूले और मिकी माउस का विशेष आकर्षण था। खान-पान के स्टॉल में चाय, गोलगप्पे, मोमो, वेज केक, आइस गोला और कोल्ड ड्रिंक्स की दुकानें लगी थीं।
