दरभंगा जिला के साइबर थाना की पुलिस ने अभियुक्त कुंदन कुमार को सारण जिला अंतर्गत गुदरी राय रामजी गली से किया गिरफ्तार।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा 

अगर आप न्यूड फोटो या किसी लड़की को धमकाने का प्रयास कर रहें हें तों सावधान हो जाईये वरना दरभंगा जिला के साईबर थाने की पुलिस गिरफ्तार करने में अब देर नहीं करेगी।

दरभंगा जिला के साइबर थाना की पुलिस ने अभियुक्त कुंदन कुमार को सारण जिला अंतर्गत गुदरी राय रामजी गली से गिरफ्तार किया हें।

साईबर थाना कांड सं० – 20/25 में नामजद अभि० कुंदन कुमार, पे० राधेश्याम, थाना भगवानबाजार, जिला सारण को पुलिस उपाधीक्षक राहुल कुमार के नेतृत्व में  गठीत टीम के सदस्यों द्वारा गिरफ्तार किया गया।

यह गिरफ्तारी थाना भगवानबाजार जिला सारण अन्तर्गत गुदरी राय रामजी गली से हुई जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इन पर महीला का न्यूड फोटो वायरल करने व धमकी देने का आरोप है।

गिरफ्‌तार अभियुक्त कुंदन कुमार के पास घटना कारित करने मे उपयोग में लाये गये Redmi एंव Poco कम्पनी का दो एन्ड्रॉयड मोबाईल, दो सिम बरामद किया गया है।

* गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी-
01. पु०नि० संतोष कुमार मंडल, साईबर थाना
02. पु०अ०नि० आराधना कुमारी, साईबर थाना
03. चालक सिपाही 67 कमल किशोर
04. सिपाही रजनीश कुमार

* बरामदगी :-
01. Redmi एंव Poco कम्पनी का एन्ड्रॉयड मोबाईल
02. दो सिम।

नोट- साईबर अपराध से पीड़ित व्यक्ति किसी थाने में अपना प्राथमिकी दर्ज करा सकते हैं या 1930 पर डायल कर अपना मामला दर्ज करा सकते हैं।