मधुबनी जिला के अरेर थाना में दुर्घटना से हुई दो लोंगों की मौत के मामले में मिथिला क्षेत्र के डीआईजी ने थानाध्यक्ष के विरुद्ध लिया संज्ञान ,मधुबनी एसपी को लिखा पत्र ,कहा जांचोपरांत करें कारवाई।
मधुबनी जिला के अरेर थाना में दुर्घटना से हुई दो लोंगों की मौत के मामले में मिथिला क्षेत्र के डीआईजी ने थानाध्यक्ष के विरुद्ध लिया संज्ञान ,मधुबनी एसपी को लिखा पत्र ,कहा जांचोपरांत करें कारवाई।
मधुबनी जिला के अरेर थाना में दुर्घटना से हुई दो लोंगों की मौत मामले में मिथिला क्षेत्र के डीआईजी ने थानाध्यक्ष के विरुद्ध लिया संज्ञान ,मधुबनी एसपी को लिखा पत्र ,कहा जांचोपरांत करें कारवाई।
दस्तक 7मीडिया /संजय कुमार राय
दुर्घटना से हुई मौत के दो मामले को लेकर मिथिला क्षेत्र के डीआईजी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने गंभीरता से लिया हें।अरेर थानाध्यक्ष के विरुद्ध डीआईजी ने जांच का जिम्मा मधुबनी एसपी को दिया हें।डीआईजी ने इस बात की पुष्टि कर दी हें।
दरअसल सड़क दुर्घटना /दुर्घटना से हुई दो मामलों को लेकर दस्तक 7मीडिया ने खबर प्रकाशित किया जिसे लेकर मिथिला क्षेत्र की डीआईजी मामले को गंभीरता से लिया हें।
इस मामले में मधुबनी के एसपी ने भी संज्ञान लिया और अरेर थाना के थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण पूछा ,लेकिन उन्होंने अबतक कोई कारवाई नहीं की हें।
थाना क्षेत्र के पकरौली गांव में ट्रक की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत सड़क दुर्घटना में हुई थी ,इसे लेकर थानाध्यक्ष ने मालिक और पीड़ित परिवार में समझौता करा दिया , प्राथमिकी दर्ज करना उन्होंने उचित नहीं समझा।इसी तरह नरही गांव स्थित गोल्ड ईंट भट्टा में पांच लोग जख्मी हुये जिसमें एक की मौत हुई।दोनों ही मामले में थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की ,बस सनहा कर दोनों मामले को आपसी समझौता में रफा -दफा कर दिया।यातायात पुलिस उपाधीक्षक ने इस मामले में थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण पूछते हुये एसपी को अवगत कराया।
मधुबनी के एसपी द्वारा पूछे गये अरेर थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण में कहा हें कि उक्त घटनाओं को गंभीरता से नहीं लेकर आपने वरीय पदाधिकारी को गुमराह किया हें जो आपके कर्तव्य के प्रति लापरवाही ,कर्तव्यहीनता ,स्वेच्छाचारिता ,आदेश उलंघन का परिचायक हें।