किशनगंज के हलीम चौक स्थित कदम रसूल के पास एक सड़क हादसा हुआ। फुलवारी के दो व्यक्ति बंगाल से घर लौट रहे थे। एलपीजी गैस कार्यालय के पास टेंपो और बाइक की टक्कर हो गई।
टाउन थाना की 112 पुलिस घायलों को सदर अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कोचाधामन प्रखंड के कुट्टी पंचायत के फुलवारी गांव निवासी ललन लाल सिंह (पिता- फेरू लाल सिंह) के रूप में हुई। दूसरे घायल जितेंद्र लाल सिंह (पिता- भैरव लाल सिंह) का इलाज जारी है।
शादी की खरीदारी से लौटने के दौरान हादसा
घायल जितेंद्र ने बताया कि 21 अप्रैल को उनकी शादी होने वाली है। इसी सिलसिले में वह अपने चचेरे भाई ललन के साथ बंगाल में जनता पलंग देखने गए थे। वापसी के दौरान यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन रोते-बिलखते हुए अस्पताल पहुंचे।
मृतक के शव को सदर अस्पताल में रखा गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी। टाउन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
