दरभंगा बार एसोसिएशन के सदस्य हरदिल अजीज स्वर्गीय सियाराम चौधरी की द्वितीय पुण्यतिथि पर वकीलों ने किया नमन।
दस्तक 7मीडिया ,विधि संवाददाता /दरभंगा
बार एसोसिएशन भवन में शनिवार को पूर्व विशेष लोक अभियोजक सह दिवानी के मर्मज्ञ अधिवक्ता स्वर्गीय सियाराम चौधरी की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई।
अधिवक्ता संध के अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि स्व. सियाराम बाबू बहुमुखी प्रतिभा संपन्न एक मृदुल स्वभाव के मृदुभाषीअधिवक्ता थे जिन्हें एक साथ दिवानी, फौजदारी, और रेभेन्यू मामले समेत सभी प्रकार के मामलों पर समान पकड़ थी।अधिवक्ता गौड़ीशंकर चौधरी ने कहा कि वास्तव में वे गरीबों के वकील थे।बिरेंद्र नारायण झा ने कहा कि स्वर्गीय चौधरी एक संवेदनशील अधिवक्ता होने के साथ साथ हमेशा अध्यनशील रहे,जो वकीलों के लिए अनुकरणीय रहेंगे।एजीपी मुजीबुर्रहमान ने उनसे जुड़े संस्मरण साझा की।धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता विष्णुकांत चौधरी ने किया।मौके पर अधिवक्ता विजय नारायण चौधरी,बिरेंद्र कुमार सिंह,सहोरा पंचायत के मुखिया सह स्वर्गीय चौधरी के पुत्र कृष्णकांत चौधरी, अधिवक्ता किरण कुमारी, रुपा कुमारी, सरोज कुमार, अनिल कुमार मिश्रा, संतोष कुमार सिन्हा, संजीव कुमार, युगल किशोर मिश्रा, सुधीर कुमार चौधरी,शिवम कुमार,सत्यम चौधरी,नवनेन्दु कुमार मिश्र, आफताब अहमद जिलानी,मनोज कुमार, हीरा प्रसाद सिंह,बुलन कुमार झा,अधिवक्ता लिपिक विनय झा,मुरारी यादव समेत दर्जनों वकीलों ने सियाराम बाबू के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
