दैनिक अखबार के पत्रकार पुत्र की सङक दुर्घटना में मौत , गांव में फैली शोक की लहर

दस्तक 7मीडिया सिंहवाड़ा/दरभंगा 

सिमरी थाना निवासी प्रभात खबर के पत्रकार अजय यादव के युवा पुत्र पुरूषोत्तम यदुवंशी (20) की मौत सङक दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान दरभंगा में निजी हॉस्पिटल में गुरूवार की रात हो गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में शोक की लहर के बीच अंतिम दर्शन करने वालों का तांता लगा रहा। जानकारी के अनुसार पुरूषोत्तम को दरभंगा मुजफ्फरपुर फोरलेन पथ 27 पर गुरूवार की दोपहर लाइन होटल सिमरी के समीप से बाइक से सफर कर रहा था।इस बीच अज्ञात वाहन की ठोकर से मुख्य पथ पर गिरकर अचेत हो गया।दरभंगा के नीजी क्लिनिक में इलाज के दौरान युवक की मृत्यू हो गई। दो भाई में बङा पुरूषोत्तम स्नातक की पढ़ाई कर रहा था।असमायिक निधन पर पत्रकार संघ ने गहरी संवेदना कर शोकाकुल परिवार को सान्त्वना दी है।नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार, सांसद डा.अशोक यादव,विधायक मुरारी मोहन झा,पूर्व विधायक डा.फराज फातमी,जिला पार्षद ओम प्रकाश ठाकुर, पूर्व जिपस कलीमुद्दीन राही,मुखिया दिनेश महतो,सरपंच अशोक पासवान, पंचायत समिति तमन्ना अंसारी,रमेश राम, भोला पासवान, महबूब आलम मिस्टर,पैक्स अध्यक्ष कारी यादव ने कहा भगवान शोकाकुल परिवार को सहन शक्ति प्रदान करे। वही घटना पर सिंहवाड़ा पत्रकार संघ ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है