व्रजपात से मृतक के आश्रितों को प्रदान किया गया अनुग्रह अनुदान की राशि

दस्तक 7मीडिया दरभंगा /

अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर द्वारा बताया गया कि 09 अप्रैल को व्रजपात से दरभंगा जिला के बिरौल प्रखंड के मृतक जवाहर चौपाल एवं सत्यम कुमार के निकट आश्रितों को चार लाख रुपए के अनुग्रह अनुदान की राशि प्रदान किया गया। 9 अप्रैल को हुए ब्रजपात से जिले में पांच व्यक्तियों की अकाल मृत्यु हुई है।

गौड़ाबौराम प्रखंड के राहुल कुमार चौपाल, घनश्यामपुर प्रखंड के हरिश्चंद्र सदा एवं दरभंगा सदर प्रखंड के काजल कुमारी को अनुग्रह अनुदान की राशि आज शाम तक देने के लिए निर्देशित किया गया है। बिहार सरकार के द्वारा स्पष्ट आदेश है कि 24 घंटे के अंदर मृतक के निकटतम आश्रितों को चार लाख की राशि उपलब्ध करा दी जाए।
अलीनगर प्रखंड के मो.अकबर व्रजपात से घायल हो गया था जिनका इलाज डीएमसीएच में चल रहा था उन्हें अब डिस्चार्ज कर दिया गया है।