पर्यावरण मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने कैमूर में ईको टूरिज्म और धार्मिक स्थलों के विकास हेतु कई योजनाओं की घोषणा की.

कैमूर: बिहार सरकार के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार गुरुवार को कैमूर जिले के भभुआ सर्किट हाउस पहुंचे. यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कई अहम योजनाओं की जानकारी दी.

‘ईको टूरिज्म को मिलेगी मजबूती’ : डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि वह पहले भी कैमूर जिले का दौरा कर चुके हैं और यहां की संभावनाओं से काफी प्रभावित हुए हैं. उन्होंने बताया कि कैमूर जिले में ईको टूरिज्म से संबंधित कई योजनाएं स्वीकृत की गई हैं. इनमें जगदहवा, करकटगढ़ सहित कई पर्यटक स्थलों को सुव्यवस्थित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा. उन्होंने कहा कि योजनाओं के शिलान्यास के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी.

मुख्यमंत्री कर रहे विकास कार्यों की निगरानी : पर्यावरण मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यभर में लगातार दौरा करते हैं और अधूरी योजनाओं को पूरा कराते हैं. वन क्षेत्रों के विकास के लिए भी कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं ताकि इको टूरिज्म को बढ़ावा मिल सके. मंत्री बनने के बाद वह कैमूर जिले को विशेष सुविधाएं देने का प्रयास करेंगे.

गुप्ता धाम में दुर्घटनाओं की रोकथाम की तैयारी : डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि वह”अगले दिन रोहतास जिले के गुप्ता धाम जाएंगे और वहां की समस्याओं का निरीक्षण करेंगे. सावन में लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं और पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन दुर्घटनाएं होती हैं. इसे रोकने के लिए प्रभावी उपाय किए जाएंगे. इसके अलावा गुफा में 300 मीटर अंदर तक जाकर जल चढ़ाने के दौरान कमर तक पानी जमा हो जाता है, जिसकी समस्या को भी दूर किया जाएगा.”

ऑक्सीजन सुविधा और सुरक्षा होगी सुनिश्चित: गुफा में दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को ऑक्सीजन की सुविधा नहीं मिलती, जिसे जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा. मंत्री ने कहा कि ”ऐसे धार्मिक और पर्यटक स्थलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.”

तुतला भवानी और मुंडेश्वरी मंदिर को भी मिलेगा लाभ: डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि ”तुतला भवानी मंदिर की समस्याओं के समाधान के लिए भी योजना तैयार की जाएगी.”वहीं, मुंडेश्वरी मंदिर में रोपवे निर्माण को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि चूंकि ”वहां तक वाहन पहुंच जाते हैं, इसलिए रोपवे की तत्काल आवश्यकता नहीं है. हालांकि, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस पर भी विचार किया जाएगा