वरीय पुलिस अधीक्षक ने पुलिस केंद्र में रैतिक परेड का किया निरीक्षण

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

पुलिस केंद्र, लहेरियासराय में शुक्रवार को आयोजित रैतिक परेड का निरीक्षण वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया। निरीक्षण के क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा, पुलिस उपाधीक्षक रक्षित एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के द्वारा
परेड ग्राउंड का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। पुलिसकर्मियों को बेहतर टर्न आउट का निर्देश दिया।
क्वार्टर गार्द तथा शस्त्रागार का निरीक्षण किए।
पुलिसकर्मियों द्वारा सलामी लेने के बाद कहा कि परेड में शामिल होने के पूर्व आवश्यक बातों का पूरा ख्याल रखें। वर्दी साफ-सुथरी हो। परेड के दौरान सिपाहियों से दौड़ लगवाई। टोलीवार ड्रिल कराई। बेहतर प्रदर्शन करने वाले सिपाहियों को शाबासी दी। शस्त्रागार के निरीक्षण के दौरान शस्त्रों की नियमित सफाई के निर्देश दिए।
पुलिस लाइन स्थित अन्य अनुभागों का भी निरीक्षण किया।


थानों, पुलिस लाइन या अन्य जगहों पर तैनात पुलिसकर्मियों का कर्तव्य व निष्ठा के प्रति सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। डायल 112 में संचालित वाहनों के रख-रखाव की जानकारी ली एवं अन्य कतिपय बिंदुओं पर निर्देश दिए।