पंचोभ में मेधा सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित,

छात्रों को प्रोत्साहन से मिलता है एक नई ऊर्जा :डॉ संजीव कुमार चौधरी

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

सीपीआई के कद्दावर नेता रहे कॉमरेड विमलकांत चौधरी जी के तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर शैल विमल स्वास्थ्य एवं समाजसेवा संस्थान के तत्वाधान में पंचोभ मुखिया राजीव कुमार चौधरी के आवास पर संस्थान के अध्यक्ष व वरिष्ठ डॉक्टर संजीव कुमार चौधरी के तत्वाधान में डीएन हाई स्कूल के 400 प्लस नंबर लाने वाले तीन दर्जन से ऊपर छात्रों को व पूरे राज्य स्तर के चौथे टॉपर रत्नेश कुमार और जिला के दूसरे टॉपर आफरीन प्रवीण आदि छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जहां संस्थान के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने कहा कि छात्रों को इस तरह के सम्मान से एक नयी ऊर्जा मिलती है। जिसका उपयोग कर छात्र अपने जीवन में एक नई ऊंचाइयों को छूते हैं। हमारी संस्थान हर समय में समाज के हर वर्गों के साथ खड़ी रहती है। हम लोग कारोना कल में भी लोगों की जन सेवा किया। साथ ही समय-समय पर जरूरत मंदो के बीच दवा कम्बल इत्यादि का वितरण भी करते रहते हैं। लेकिन आज हम लोग भी काफी उत्साहित हैं कि हम लोग इस तरह से मेधावी छात्रों को सम्मानित कर रहे हैं। यह छात्र इस सम्मान समारोह से कि नयी ऊर्जा लेकर अपने जीवन में बड़ा कार्य करेगा। वह भी अपने आने वाले पीढ़ी को इसी तरह से उत्साहित करते रहेगा। उन्होंने अच्छा प्राप्तांक लाने वाले छात्रों,उनके अभिभावकों और डीएन हाई स्कूल के सभी शिक्षकों को धन्यवाद दिया। हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षकों को भी सम्मान किया। मौके पर संस्थान के सचिव व मुखिया महासंघ के जिला अध्यक्ष,सीपीआई के सहायक जिला मंत्री राजीव कुमार चौधरी ने कहा के पंचोभ के छात्र हमेशा मेधावी रहे हैं और जिला का नाम रौशन करने में सबसे आगे रहते है। आज इसी कड़ी में हम लोग इस मेधावी छात्रों को सम्मानित कर रहे हैं। इसी गांव से पढ़कर डॉक्टर संजीव कुमार चौधरी ने चेकोस्लोवाकिया जैसे देश में जाकर डॉक्टर की उपाधि हासिल कर फिर से आकर यहां के लोगों का सेवा कर रहें है। इसी तरह हम आशा करते हैं कि अभी जो छात्र पढ़ रहे हैं वह भी डॉक्टर संजीव कुमार चौधरी से प्रेरणा लेकर अपने अध्ययन को पूरा कर फिर से यहां के लोगों की जन सेवा करें। यही उनके जीवन की सार्थकता भी होगी। मौके पर पूर्व प्रोफेसर समाजसेवी साहित्यकार डाॅ० उषा चौधरी,प्रधानाध्यापक मो० मसूद अख्तर,सुबोध चौधरी,पंचायत समिति सदस्य रोहित चौधरी,पैक्स अध्यक्ष पंकज चौधरी,वार्ड सदस्य प्रतिनिधि गौतम कांत चौधरी,एआईएफएफ के राज्य सह सचिव शरद कुमार सिंह,जिला अध्यक्ष अरशद सिद्दीकी,सरोज मिश्र,रामबाबू चौधरी,परिपूर्णानन्द चौधरी आदि उपस्थित होकर छात्रों को प्रोत्साहित किया।