बिहार के भागलपुर में अजब वाकया पेश आया है। यहां एक उचक्का किसी शख्स का मोबाइल छीनने की कोशिश कर रहा था। लेकिन चलती ट्रेन में ही पैसेंजर ने उसे धर लिया। इसके बाद वो चलती ट्रेन में लटका रहा और रास्ते भर यात्रियों के थप्पड़ खाता गया थप्पड़।

 

भागलपुर: आप ट्रेन से कहीं जा रहे हों और अचानक आपका मोबाइल कोई उच्चका ट्रेन की खिड़की से छीन ले तो आप क्या करेंगे? जाहिर है कि शोर मचाएंगे, लेकिन तब तक उच्चका फुर्र भी हो सकता है। लेकिन भागलपुर में ऐसा नहीं हुआ। यहां मोबाइल झपटमार ऐसा फंसा कि मत पूछिए। जब फंस गया मोबाइल छीनने के चक्कर में इस वाकये का वीडियो एक एक्स यूजर ने शेयर किया है।

 

उसने वीडियो के साथ लिखा है कि ‘भागलपुर बिहार के पास चलती ट्रेन से एक झपटमार यात्री का फोन छीन रहा था, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सका और यात्री ने झपटमार को पकड़ लिया और करीब एक किलोमीटर तक उसे लटका कर ले गया।’ आप वो वीडियो नीचे भी देख सकते हैं। जानिए आखिर हुआ क्या? इस वायरल वीडियो के अनुसार एक उचक्का चलती ट्रेन में किसी शख्स का मोबाइल छीनने की कोशिश कर रहा था। वीडियो के अनुसार उचक्का देर से झपटमारी की ताक में था। जैसे ही उसे मौका मिला उसने ट्रेन की खिड़की में बाहर से हाथ डाल दिया। कोशिश थी कि यात्री का मोबाइल छीन कर भाग लिया जाए।

 

लेकिन यहीं फंस गया झपटमार उसने इसी कोशिश में खिड़की के अंदर हाथ डाला। इसके बाद उसने यात्री के मोबाइल को तेजी से छीनने की कोशिश की होगी। लेकिन यात्री झपटमार से ज्यादा फुर्तीला निकला। झपटमार उससे मोबाइल छीन पाता, उससे पहले ही यात्री ने उसका हाथ जोर से पकड़ लिया। ट्रेन भी चल पड़ी। ऐसे में उचक्का चलती ट्रेन में ही लटक गया। इस दौरान यात्री ने उसे अंदर से ही हाथ निकाल दो-चार थप्पड़ भी रसीद कर दिए।