चैती दुर्गा पूजा का हुआ समापन,सड़क के दोनों किनारों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के अंतिम दर्शन के लिए थे एकत्रित।
दस्तक7मिडिया,उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
बिरौल में चैती दुर्गा पूजा का समापन मंगलवार को शांतिपूर्ण तरीके से मां दुर्गा और अन्य प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ हो गया। सुपौल बाजार स्थित हाट गाछी दुर्गा मंदिर परिसर से एक भव्य विसर्जन जुलूस निकाला गया।
यह जुलूस पुराना थाना चौक, शिवजी नगर, मास्टर चौक, खेबा पुल घाट और सिनेमा रोड से होते हुए शहीद भगत सिंह स्मारक चौक पहुंचा। इसके बाद जुलूस उसी रास्ते से वापस हाटगाछी पहुंचा। जहां तालाब में मां दुर्गा के साथ अन्य स्थापित प्रतिमाओं को नम आंखों से विदाई देते हुए जल में प्रवाहित किया गया। विसर्जन जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। एसडीओ उमेश कुमार भारती और एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी स्वयं मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का नेतृत्व किया। बीडीओ प्रदीप कुमार झा,बिरौल थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह, घनश्यामपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार, जमालपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार सहित बड़ी संख्या में शस्त्र बलों के साथ तैनात थे,ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।
चैती दुर्गा पूजा समिति हाटगाछी के कई सदस्यों ने इस विसर्जन जुलूस में सक्रिय रूप से भाग लिया। इनमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष रामचन्द्र सहनी, सचिव चौधरी सहनी, उपाध्यक्ष शत्रुघ्न सहनी, कोषाध्यक्ष विनोद सहनी के अलावा युवराज सहनी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष शिवकांत सहनी, सनोज नायक, हरी सहनी शांति समिति के रामविलास भारती,विनोद चौधरी, राजकुमार अग्रवाल,रामबाबू महथा सहित अन्य श्रद्धालु शामिल थे। पूरे रास्ते भक्त माता के जयकारे लगाते हुए और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर झूमते-नाचते चल रहे थे। सड़क के दोनों किनारों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के अंतिम दर्शन के लिए एकत्रित थे। इस वर्ष की चैती दुर्गा पूजा सुपौल बाजार हाट गाछी में बड़े ही धूमधाम और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। प्रशासन और पूजा समिति के सदस्यों के आपसी समन्वय ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
