नालंदा में सड़क हादसे में शुकर यादव (65) की मौत हो गई। पूरा मामला नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहारशरीफ-एकंगरसराय मुख्य मार्ग के डाबरिया पुल के पास की है। मृतक की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के दरुआरा बथानी पर निवासी स्व. सर्वी यादव के बेटे शुकर यादव के रूप में की गई है।
परिजनों ने बताया कि गेहूं मैंजनी के लिए शुकर यादव खलिहान की तरफ जा रहे थे। तभी संभवतः सड़क हादसे का शिकार हो गए। घर पर एक बच्चे ने आकर बताया कि पुल के समीप चप्पल शुकर यादव का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद उनकी खोजबीन की गई, तो वह पुल के नीचे मिले।
मौके पर ही गई जान
परिजनों ने बताया कि सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिसके कारण वह पुल के नीचे चले गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शव मिलने की सूचना जैसे ही घर वालों को मिली परिवार वालों के चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया।
क्या बोली पुलिस
वहीं इस मामले में नूरसराय थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान में जुट गई है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
