सीएम लॉ कालेज दरभंगा में विधि के छात्रों का अब हो सकेगा नामांकन ,मार्ग प्रशस्त।
सीएम लॉ कालेज दरभंगा में विधि के छात्रों का अब हो सकेगा नामांकन ,मार्ग प्रशस्त।
सीएम लॉ कालेज दरभंगा में विधि के छात्रों का अब हो सकेगा नामांकन ,मार्ग प्रशस्त।
दस्तक 7मीडिया दरभंगा/विधि संवाददाता
सीएम लॉ कॉलेज दरभंगा में विधि के छात्रों का नामांकन का मार्ग तत्काल प्रशस्त हो गया है।भारतीय विधिज्ञ परिषद((B.C.I)ने चन्द्रधारी मिथिला विधि महाविद्यालय दरभंगा में तीन बर्षीय एल एल वी डिग्री कोर्स में सत्र 2025/26 के लिए 60 छात्रों का नामांकन करने की स्वीकृति तथा एक बर्ष के लिए संबद्धता प्रदान किया है।भारतीय विधिज्ञ परिषद, नई दिल्ली ने इसकी सुचना ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के रजिस्ट्रार और सीएम लॉ कॉलेज के प्राचार्य को पत्र निर्गत कर दिया है।विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार को प्रेषित पत्र में बीसीआई ने अंकित किया है कि पटना उच्च न्यायालय के निर्देश के आलोक में भारतीय विधिज्ञ परिषद की विधि शिक्षा की स्टैण्डिंग कमिटी ने सम्यक विचारोपरांत 9 नवंबर 24 को महाविद्यालय का स्थलीय भौतिक जांच की। जिसमें विधि की पढाई के लिए जरुरी चीजें, एवं आधारभूत संरचना में कमी को पुरा करने का निर्देश दिया था।वहीं निर्दश के आलोक में आंशिक जरूरी चीजों की ब्यवस्था कर दिये जाने के प्रतिवेदन पर बिचारोपरान्त बीसीआई की विधि शिक्षा की स्टैण्डिंग कमिटी ने छात्रहित के मद्देनजर सत्र 2025/26 के लिए 60 छात्रों का नामांकन की अनुमति और संस्थान को एक बर्ष की संबद्धता प्रदान किया है।बताते चलें कि बीसीआई के मानक के अनुकूल सीएम लॉ कॉलेज में विधि की पढ़ाई के लिए आधारभूत संरचना और जरुरी चीजों की उपलब्धता नहीं रहने के कारण वर्ष 2021 से 2024 तक मिथिला विश्वविद्यालय का अंगीभूत सीएम लॉ कालेज में नामांकन पर रोक लगा दी गई थी।इसके कारण जिला में विधि की शिक्षा के लिए इच्छुक छात्रों को जिला से बाहर जाना पर रहा था।बहरहाल नामांकन शुरु होने की सुचना से जिला के वकीलों एवं छात्रों में हर्ष व्याप्तहो गया है।इस महाविद्यालय में पहले 320छात्रों का नामांकन एक सत्र में की जाती थी। बहरहाल 60 छात्रों का नामांकन सुनिश्चित किये जाने पर दरभंगा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद और महासचिव कृष्ण कुमार मिश्र, बिरेंद्र कुमार सिंह, अशोक कुमार मिश्र, अरुण कुमार चौधरी,रमणजी चौधरी समेत सैकड़ों अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।