लोकसभा के बाद राज्य सभा में भी वक्फ संशोधन बिल पास ,दरभंगा के अलीनगर विधानसभा में मनाया गया जश्न ,भाजपा के कार्यकर्ताओं ने खूब बांटी मिठाई।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी वक्फ संशोधन बिल को पारित कर दिया गया है। दोनों सदनों में वक्फ बिल के पारित होने के बाद दरभंगा के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में जमकर जश्न मनाया गया। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह पप्पू सिंह के नरमा स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि नवरात्रि के मौके पर और रामनवमी से ठीक पहले ये सुखद समाचार प्राप्त हुआ है। मां जगदंबे की कृपा और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से हमारा देश एक मिसाल कायम कर रहा है। संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा वक्फ संशोधन बिल दोनों सदनों से पारित हो गया है…ये एक नई क्रांति का आगाज है….ये एक नए भारत की शुरुआत है….ये नए युग का आरंभ है…..ये पीएम मोदी के प्रचंड इरादों की जीत है…ये गृह मंत्री अमित शाह के भीष्म संकल्प की जीत है….अब उन गरीब और लाचार मुस्लिमों को इंसाफ मिल सकेगा जिन्हें कई दशकों से मुट्ठी भर मुसलमानों के कथित ठेकेदार दबा रहे थे….वक्फ के नाम पर करोड़ों अरबों के पौ बारह करने का गंदा खेल अब खत्म हुआ…इस देश के उन पिछड़े मुसलमानों का हक नसीब होगा जिससे उन्हें हमेशा महरूम रखा जाता था….ये जीत मुबारक हो देशवासियों को….संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश हर उस काम को सफलतापूर्वक कर रहा है जिसे कांग्रेस के काल में असंभव माना जाता था।