माता का पट खोलते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

दस्तक7मिडिया, अलीनगर।

चैत्र नवरात्रि के अवसर अलीनगर विधानसभा के नरमा में जयकारा के संग मां दुर्गा की पट खुलते ही दर्शन के लिए भीड़ उमर परी।सप्तमी तिथि के अवसर पर मंत्रोच्चारण के संग मां दुर्गा के पट को खोला गया। मुख्य पुजारी कर्नल बीके सिंह और आचार्य विकास वत्स, पुरोहित प्रमोद झा के सान्निध्य में पूर्ण विधि विधान और वैदिक पद्धति से मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष और मां दुर्गा के परम भक्त संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा मां दुर्गा की अद्भुत छवि का दर्शन भाव विभोर करने वाला होता है। मेरे गांव नरमा में पिछले 41 वर्षों से चैत्र नवरात्रि की पूजा हर्षोल्लास के संग होती रहती है। पूरे साल भर इस क्षण का इंतजार रहता है। संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि नरमा गांव में मां दुर्गा की कृपा से हजारों श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण हुए हैं। यही वजह है कि हर साल यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां दुर्गा का दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। श्री सिंह ने कहा कि हमने समस्त देश प्रदेशवासियों और मिथिलावासियों के कल्याण की कामना की है। मां जगतजननी जगदंबा की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।इस अवसर पर पंचायत की मुखिया अनुराधा सिंह भी उपस्थित थी मा का दर्शान करने उन्होंने कहां विगत 21 वर्षों से मै प्रतिवर्ष मा की आराधना करती हु एवं माता को आशिर्वाद मुझे प्राप्त होता है। माता से अनुरोध करती हूं,समस्त लोगों का कल्याण करें।उप सरपंच मिथिलेश सिंह बोले ,मां सभी लोगों को सद्बुद्धि दे।सर्व समाज का कल्याण हो मां की असीम कृपा सभी भक्तजनों पर बनी रहे।