भाजपा स्थापना दिवस और आंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर अलीनगर में पार्टी पदाधिकारियों की हुई महत्वपूर्ण बैठक।
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
अलीनगर (दरभंगा), आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस समारोह और 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती को धूमधाम से मनाने की तैयारियों को लेकर अलीनगर के नरमा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह पप्पू सिंह के आवास स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान ने की।बैठक में पार्टी के कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान ने इस अवसर पर कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार का तीसरा कार्यकाल राष्ट्र की राजनीति और विकास के पथ पर एक नए युग का सूत्रपात कर रहा है। इसी क्रम में, 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती जिले में व्यापक स्तर पर मनाई जाएगी। इस महत्वपूर्ण अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी ऋषिकेश राघव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हाल ही में सरकार द्वारा लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय,जैसे कि एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक,वक्फ संशोधन विधेयक, एक राष्ट्र एक सब्सक्रिप्शन, और आयकर छूट सीमा को बढ़ाकर 12 लाख रुपये करना, राजनीतिक और सामाजिक विमर्श की गतिशीलता को बदलने की क्षमता रखते हैं और इनसे करदाताओं को बड़ी राहत मिली है।भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह पप्पू सिंह ने प्रदेश कार्यकारिणी के दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने आवासों पर पार्टी का ध्वज फहराएंगे। उन्होंने “गांव बस्ती चलो अभियान” चलाने की भी घोषणा की, जिसके तहत पार्टी कार्यकर्ता मंदिरों, स्कूलों और गलियों में स्वच्छता अभियान चलाएंगे। इसके अतिरिक्त, गांव की गलियों में यात्रा भी निकाली जाएगी, जिससे पार्टी की विचारधारा और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। श्री सिंह ने यह भी बताया कि 13 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्तियों की सफाई की जाएगी, परिसरों को सजाया जाएगा और शाम को दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जो सामाजिक समरसता और सम्मान का प्रतीक होगा। इस दौरान श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी और अटल बिहारी वाजपेयी जी के तैलचित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” के प्रदेश प्रवक्ता श्रवण चौधरी, कार्यक्रम संचालनकर्ता पिंटू झा, लाल मुखिया, धनपति ठाकुर, पंकज कुमार कंठ, सुधीर कुमार सिंह, रामभजन पासवान, रामनाथ सहनी, राधेश्याम झा, सुधा देवी, राकेश कुमार ठाकुर, रजनीश कुमार सुंदरम, रोशन कुमार राय, मनोज कुमार, कौशलेंद्र आचार्य, रंजीत मिश्र, राकेश शर्मा और अन्य सभी मंडल अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए अपने विचार व्यक्त किए।
