रामनवमी के दिन पंचमुखी हनुमान मंदिर में होगा ध्वजारोहण कार्यक्रम ,भाग लेंगे  कई दिग्गज।

दस्तक 7मीडिया ,हायाघाट संवाददाता 

आनंदपुर सहोड़ा स्थित श्री श्री 1008 सर्वसिद्ध पंचमुखी हनुमान मंदिर बजरंग धाम में रामनवमी के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। आयोजन को भव्य तरीके से मनाने के लिए मंदिर परिसर में रंग रोहन और साफ सफाई की जा रही है। यह जानकारी देते हुए पूजा समिति के अध्यक्ष कृष्ण मोहन झा ने बताया कि ध्वजारोहण कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनानी की तैयारी पूरे ग्रामीणों के सहयोग से की जा रही है। ध्वजारोहण कार्यक्रम में समस्तीपुर के सांसद शांभवी चौधरी, दरभंगा के सासंद गोपालजी ठाकुर, पचाढी स्थान के महंथ राम उदित दास उर्फ मौनी बाबा, स्थानीय विधायक डॉ रामचंद्र प्रसाद, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, बेनीपुर विधायक प्रो विनय कुमार चौधरी, विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ वैद्यनाथ चौधरी बैजू, आर के चौधरी, कुमार गौरव, अभिषेक झा सहित क्षेत्र के दर्जनों जनप्रतिनिधियों और हनुमान भक्तों को आमंत्रित किया गया है।