बिहार और उड़ीसा राज्य की स्थापना हुई थी 1अप्रेल 1912को ,दरभंगा वकालत खाना भवन में केक काटकर वकीलों ने  मनाया स्थापना दिवस।

दस्तक 7मीडिया दरभंगा / विधि संवाददाता /

वकालतखाना भवन दरभंगा में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने केक काट कर उत्सवी माहौल में राज्य स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस समारोह का अध्यक्षता अधिवक्ता रमणजी चौधरी ने किया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री चौधरी ने कहा कि”बिहार एंड ओडिशा “राज्य की स्थापना 01ली अप्रैल 1912से करने के लिए 22मार्च 1912 को अधिसूचना संख्या 289जारी की गई।स्थापित प्रांत के नक्शा को प्रदर्शित कर स्थापना दिवस मनाया गया । बंगाल प्रेसिडेंसी से पांच प्रमंडल के एक्कीस जिले के भू-भाग को 01ली अप्रैल 1912से बिहार एंड ओडिशा प्रांत स्थापित करने के लिए 22मार्च 1912को अधिसूचना संख्या 289जारी किया गया।इस नव गठित प्रांत का राजधानी पटना अधिसूचित किया गया।इस प्रांत में 5प्रमंडल के तहत 21जिले को शामिल किया गया।भागलपुर प्रमंडल के अन्तर्गत मुंगेर, भागलपुर, पूर्णिया,सनथालपरगणा जिले, पटना प्रमंडल के तहत गया, पटना, शाहाबाद जिले, तिरहुत प्रमंडल में चम्पारण, दरभंगा, मुजफ्फरपुर,सारण जिले, छोटानागपुर प्रमंडल में हजारीबाग, मानभूम, पलामू, रांची, सिंहभूम जिले, ओडिशा प्रमंडल में अंगुल, बालासोर,कटक, पूरी, सम्बलपुर जिले शामिल किया गया। वहीं 01ली अप्रैल 1912से नये बिहार एंड ओडिशा प्रांत के प्रथम उपराज्यपाल सर चार्ल्स स्टुअर्ट बेली ने कार्य करना प्रारंभ किया।

इस राज्य स्थापना के लिए अधिवक्ता सच्चिदानंद सिन्हा के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्तागण संघर्षशील थे। राज्य स्थापना दिवस पर मौजूद अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर और 01ली अप्रैल 1912 से स्थापित राज्य का नक्शा हाथों में लेकर खूशी का इजहार किया।इस मौके पर अधिवक्ता बिरेंद्र कुमार सिंह, मायाशंकर चौधरी, मनोज कुमार वर्मा गौड़ीशंकर झा,मदन कुमार लाल,विजय कुमार,संजय कुमार लाल, रामशंकर यादव,अजय कुमार साहू,अभय कुमार यादव,, दीनबंधु झा,किरन कुमारी, रंजीत कुमार संडवार, कुलदीप दिवान,अभय कुमार,संजय कुमार, कृष्ण कुमार दास,राम बिलास महतो, धर्मवीर, न्याय अतिथिअशोक पासवान समेत सैकड़ों अधिवक्ता राज्य स्थापना दिवस समारोह में मौजूद थे।