खगड़िया में आग लगने से दो सगे भाइयों की जलकर मौत हो गई. इसके अलावे घर में रखे सामान भी जलकर राख हो गए.
खगड़िया में दो भाइयों की जलकर मौत
खगड़िया:बिहार केखगड़िया में भीषण अगलगीकी घटना सामने आई है. जिले के चौथम थाना क्षेत्र के रोहियार बंगलिया गांव में हृदय विदारक घटना में दो बच्चों की आग में झुलसकर मौत हो गई, जबकि बच्चे को बचाने के प्रयास में पिता भी घायल हुए हैं. घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा है.
खाने बनाने के दौरान भड़की चिंगारी: रविवार को रोहियार बंगलिया गांव में अग्निदेव का रौद्र रूप देखने को मिला. जहां खाना बनाने के दौरान लगी भीषण आग ने देखते ही देखते आधा दर्जन घरों को अपनी जद में ले लिया. आग की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि बच्चे को बचाने की कोशिश में पिता भी झुलस गए. इस घटना में करीब आधा दर्जन पालतू जानवर भी जले हैं.
बच्चों की मौत के बाद रोते-विलखते परिजन
दो सगे भाइयों की मौत, पिता झुलसे:मृतक की पहचान संदीप कुमार (5 वर्ष) और सूरज कुमार (3 वर्ष) बताई जा रही है. वहीं बच्चों को बचाने के प्रयास में पिता संजय सिंह भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनको अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के बाद पूरे गांव में हाहाकार मचा हुआ है. इस अगलगी की घटना में आधा दर्जन बकरी के भी जलने की बात कही जा रही है. आग की चपेट में आने से तीन घर पूरी तरह जलकर राख हो गए, जबकि कुछ घरों को आंशिक क्षति पहुंची है.
“घर में आग लग गई थी. तीन-चार घर में आग लगी थी. मेरा दोनों बेटा भी आग में जल गया है. एक की उम्र 5 साल और दूसरे की उम्र 3 साल थी.” – मृत बच्चों की मां
अगलगी की घटना बढ़ी:अगलगी की इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि आग संजय सिंह और अजय सिंह के घर में लगी थी, जो इतना बिकराल हो गई कि घर में सो रहे दो छोटे मासूम की झुलसकर मौत हो गई. आपको बताएं कि बीते 15 दिनों में कई आगलगी की घटना घटित हुई है.
