जलावन में लगे आग को बुझाने के दौरान हुआ हादसा, कुछ दिनों के लिए मायके आई थी महिला।
भागलपुर में अगलगी में काबो कुमारी (20) जिंदा जल गई। घटना नवगछिया के इस्माइलपुर की है, जहां काबो जलावन में लगे आग को बुझाने गई थी। इस दौरान वह आग की लपटों से घिर गई। मृतका की पहचान भागलपुर नवगछिया इस्माइलपुर के हटिया के पास के रहने वाले अनिल कुमार की बेटी के रूप में हुई है, काबो शादीशुदा थी उसको एक बच्चा भी था।
काबो अपने पिता अनिल कुमार के घर कुछ दिनों के लिए आई हुई थी। सदमे में है परिवार घटना रविवार देर रात करीब 2 बजे की है, जहां रात में गांव में आग लगने को लेकर शोर-शराबा शुरू हुआ, तभी काबो अपने घर से निकली। उसने देखा कि उसके जलावन में आग लगी हुई है। काबो ने आग बुझाने की कोशिश की। इसी दौरान वह बुरी तरह झुलस गई । काबो का ससुराल कुर्सेला में है। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है।
