अगर आप बिरौल थाना क्षेत्र मे आपराधिक घटना या कानून विरोधी कोई भी काम कर रहें हैं तो रुक जाइये ,और संभलिये ,नहीं तो जेल जाने के लिये तैयार रहिये ?आप किसी भी बिल मे छुप जाएंगे फिर भी बिरौल पुलिस आपको खोज ही लेगी। बिरौल थाना की बेहतर पुलिसिंग वहां पदस्थापित थाना अध्यक्ष और डीएसपी के कंधों पर हैं और अपराधिक सोच रखने वाले बदमाश को धूल चटाने के लिये हमेशा बिरौल पुलिस तत्पर रहती हैं।

दरअसल अड़गा चौक पर दो युवकों ने फायरिंग कर दी।इसमें एक युवक गिरफ्तार हुआ और दूसरा फरार हो गया।

नशे की हालात मे फायरिंग करने के मामले मे एक बदमाश बिरौल थाना क्षेत्र के अड़ंगा गांव निवासी लिहोर साह का पुत्र आलोक  अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया हैं लेकिन पुलिस उसके गिरफ्तारी के लिये एड़ी चोटी एक कर दी हैं।
हुआ यूँ कि बिरौल थाना क्षेत्र के अड़गा चौक पर देर रात गांव के लिहोर मंडल का पुत्र आलोक कुमार एवं समस्तीपुर जिला के कर्पूरी गांव निवासी देवेंद्र साह का पुत्र अभिमन्यु नशे की हाल मे
अपने ही चौक पर हवाई फायरिंग कर दी। किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा को फोन कर दें दी। फिर क्या था ,समय गंवाए उनकी सेना घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे। पुलिस ने खदेड़कर अभिमन्यु को गिरफ्तार कर लिया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुये आलोक फरार हो गया हैं । अब पुलिस आलोक को पकड़ने के लिये कई जगह छापेमारी की हैं लेकिन अबतक पुलिस के पकड़ से वह बाहर हैं। घटना स्थल से पुलिस ने एक खोखा और गोली बरामद किया हैं। थानाध्यक्ष श्री झा ने कहा कि अपराधी भागकर कहां जाएगा ,पुलिस उसके पीछे हैं।