शराब मामले के तीन कांडों मे फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार।भेजा गया जेल
शराब मामले के तीन कांडों मे फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार।भेजा गया जेल
विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने शराब के धंधे मे लिप्त ऐसे कारोबारी को गिरफ्तार किया हैं जो जानबूझकर बार बार शराब बेचता था। ऐसे शख्स के विरुद्ध तीन मामले दर्ज हैं।
विश्वविद्यालय थाना अध्यक्ष मदन प्रसाद ने बताया कि शराब के तीन मामले मे फरार चल रहें आरोपी चुनाभट्टी मुहल्ले के गनोर महतो के पुत्र
मनीष महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।
थानाध्यक्ष श्री प्रसाद ने बताया कि 486 लीटर सोफिया शराब के बरामदगी मामले मे विवि थाना कांड संख्या 51/22दर्ज हैं। 27लीटर शराब बरामदगी के मामले मे कांड संख्या 306/22विवि थाना मे दर्ज हैं। 198लीटर नेपाली सोफिया शराब बरामदगी मामले मे कांड संख्या 399/22दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि सभी मामलों मे मनीष फरार चल रहा था। उन्होंने कहा कि अग्रिम कारवाई की जा रही हैं।