कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार बिहार में पदयात्रा कर रह रहे हैं. इस पदयात्रा का थीम ‘पलायन रोको-नौकरी दो’ है. ये यात्रा बिहार के मधेपुरा शुरू किया गया है. अभी अररिया तक पहुंच चुकी है. मगर बड़ी खबर ये है कि अररिया में पद यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और बाउंसरों में झड़लप हो गई. उसका वीडियो सामने आया है. खबर ये भी है कि शहर में पदयात्रा स्थगित कर कन्हैया कुमार दिल्ली निकल चुके हैं.
कांग्रेस जिलाध्यक्ष जाकिर अनवर ने बताया कि राहुल गांधी के फोन आने के बाद मीटिंग के लिए दिल्ली निकले हैं. वहीं, कन्हैया ने एक्स पर अपने पोस्ट में बताया कि ‘पलायन रोको-नौकरी दो’ यात्रा दरअसल बिहार में बदलाव और न्याय की यात्रा बन चुकी है, यही कारण है कि जिधर से भी यह यात्रा गुज़र रही है वहाँ के लोगों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है. आज यात्रा मधेपुरा से चलकर अररिया तक पहुँच चुकी है. शुक्रिया मधेपुरा ??
