अमावस्या के मौके पर शनिवार को बूढ़ी काली मंदिर, रुईधासा कालितला मंदिर, डुमरिया और रोलबाग के मंदिरों में विशेष पूजा हुई। बूढ़ी काली मंदिर में पुरोहित मलय मुखर्जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां काली की पूजा कराई। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे थे। भक्तों ने मां काली, भगवान शिव और बजरंगबली की पूजा की। पुष्पांजलि अर्पित की गई।

 

मंदिर कमिटी के सचिव सुभजीत शेखर और मनोज मजूमदार ने बताया कि हर महीने के दूसरे या अंतिम सप्ताह में अमावस्या पूजा होती है। पूजा के बाद श्रद्धालुओं को खिचड़ी महाप्रसाद दिया गया। पूजा में साधन दास, निखिल पाल, कल्याण बोस, बुलटी दास और मनोज मजूमदार शामिल हुए। रुईधासा कालितला मंदिर में पुरोहित प्रणव चक्रवर्ती ने मां काली की पूजा कराई। डुमरिया काली मंदिर में भी शनिवार को अमावस्या पूजा हुई। यहां पुरोहित सुबोल चक्रवर्ती ने पूजा कराई। सभी जगहों पर भक्तों की भारी भीड़ रही।

नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 16 मार्च से 31 मार्च तक मनाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर परिषद क्षेत्र में जिला नमामि गंगे समिति द्वारा स्वच्छता रैली निकाली गई। शुक्रवार को अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान और उपाध्यक्ष निखत प्रवीण ने हरी झंडी दिखाकर रैली की शुरुआत की।

 

रैली में मंसूर आलम, जिला परियोजना पदाधिकारी नमामि गंगे, नगर प्रबंधक मनोज कुमार, सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी स्वरूपम राज, नगर परिषद के सभी कर्मचारी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और विभिन्न वार्डों के लोग शामिल हुए। नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने लोगों से शहर को साफ रखने की अपील की। शाम को देवघाट में गंगा आरती का आयोजन किया गया। इसमें मंसूर आलम, मनोज कुमार भारती और स्वरूपम राज ने नेतृत्व किया।