वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में पूरे जिला में निकला गया फलेग मार्च।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया।

ईद, चैती दुर्गा पूजा एवं रामनवमी पर्व को लेकर विधि – व्यवस्था, शांति व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करने हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया।


एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कमतौल के नेतृत्व में सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत फ्लैग मार्च किया गया।एवं अशोक पेपर मिल थाना, केवटी थाना, नेहरा थाना, बिशनपुर थाना के थानाध्यक्षों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया।
साथ ही सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि ईद ,रामनवमी पूजा शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। ईद,रामनवमी पूजा के दौरान कोई भी व्यक्ति अफवाह फैलाने का कोशिश, हुड़दंग करते हुए पकड़े जाने पर आवश्यक विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।