नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा सदर थाने पर किया गया अनुसंधान मीटिंग,लंबित कांडों का 60/90दिनों में पूरा करने का लक्ष्य।
नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा सदर थाने पर किया गया अनुसंधान मीटिंग,लंबित कांडों का 60/90दिनों में पूरा करने का लक्ष्य।
नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा सदर थाने पर किया गया अनुसंधान मीटिंग,लंबित कांडों का 60/90दिनों में पूरा करने का लक्ष्य।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
प्रतिवेदित कांडों की तुलना में 2.5 गुणा से कम लंबित कांडों का मानक प्रतिस्थापित करने के उद्देश्य से नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा अनुसंधान की गुणवत्ता एवं कांडों के त्वरित निष्पादन कराने की दृष्टिकोण से सदर थाना पर अनुसंधान मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें थानाध्यक्ष एवं अन्य अनुसंधानकर्ता शामिल थे।
लंबित कांडों का अनुसंधान 60/90 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पुलिस पदाधिकारियों व अनुसंधानकर्ताओं को इसी समय सीमा के अंदर अनुसंधान पूरा करने का टास्क सौंपा गया है।
नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा इसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये । कांडों में सत्य पाए गए एवं फरार अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी, वारंट एवं कुर्की की कार्रवाई सुनिश्चित करने को निर्देश दिया गया वहीं, लंबित मामलों में सभी बिंदुओं पर शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए जल्द कांड का निबटारा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नगर पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने सभी पुलिस पदाधिकारी को ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। प्रयास करें कि शत-प्रतिशत लोगों को पुलिसिंग का लाभ मिले। थाने में आने वाले लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसका भी ख्याल रखें। वहीं, थाना क्षेत्र के सभी मुहल्लों में नियमित रूप से गश्ती करते रहने का निर्देश दिया।
अनुसंधान मीटिंग उपरांत विभिन्न पंजी जैसे दागी पंजी, अपराध पंजी, जेल से छूटे हुए अपराधियों की पंजी,केस डिस्पोजल, दैनिकी पंजी, ओडी पंजी, गुंडा पंजी, अपराध अनुसंधान पंजी सहित अन्य प्रकार के पंजियों का बारीकी से जांच कर सदर थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
ईद, चैती दुर्गा पूजा एवं रामनवमी पर्व को लेकर विधि व्यवस्था से संबंधित जानकारी भी लिए एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।